फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   damping

अप्रैल 2021 तक शून्य कचरा होगा डंपिंग यार्ड में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
damping
शहर में कचरा डंप करने की समस्या के निदान को नगर परिषद ने 5.54 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार कर टेंडर छोड़ दिया है। जिसमें परिषद की ओर से एक एजेंसी को कचरा एकत्रित करने के लिए अत्याधुनिक मशीनरी युक्त प्लांट लगाए जाने का काम दिया है। जिसमें डंपिंग यार्ड में एकत्रित कचरे को वैज्ञानिक विधि से व्यवस्थित किया जाएगा। ताकि अप्रैल 2021 तक डंपिंग यार्ड में शून्य कचरा हो सके।
विज्ञापन

एनजीटी ने दिए हैं शून्य कचरा करने के निर्देश-शहर में से निकलने वाले कचरे को शून्य करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार आगामी अप्रैल 2021 से पहले शहर में से निकलने वाले कचरे को शून्य किया जाना है। इसी दिशा में नगर परिषद द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

5.54 करोड़ रुपये में सौंपा एजेंसी को काम- नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट के लिए 5.54 करोड़ रुपये का टेंडर छोड़ा गया है। जिसमें एजेंसी द्वारा डंपिंग यार्ड में एकत्रित कचरे को व्यवस्थित करना है। इसमें मिट्टी, प्लास्टिक, कांच, धातु व कपड़े को अलग करना है। मिट्टी का प्रयोग भराव के लिए किया जाएगा। कांच व प्लास्टिक का रि-यूज किया जा सकता है। प्लास्टिक का प्रयोग सड़क निर्माण में भी हो सकता है। इसी प्रकार से कपड़े का भी जो भी संभव प्रयोग होगा, वह किया जाएगा। इस तरह से कचरा शून्य का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंपिंग यार्ड में लगाया जाएगा प्लांट- योजना के अनुसार खुराना रोड पर डंपिंग यार्ड में यह प्लांट लगाया जाएगा। जिसके लिए अत्याधुनिक मशीनरी जल्द ही पहुंचने वाली है। फर्म द्वारा प्लांट में जगह फाइनल कर ली गई है। शहर से एक दिन में 80 टन कचरा निकलता है। जिसे डोर टू डोर कलेक्शन सहित कर्मचारियों द्वारा एकत्रित किए जाने वाले कचरे को नगर परिषद द्वारा डंपिंग यार्ड में पहुंचाया जाता है।

ईओ नगर परिषद अशोक कुमार ने कहा कि एनजीटी ने शून्य कचरा किए जाने के लिए आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों की पालना में आगामी अप्रैल 2021 तक शून्य कचरे के आदेश की पालना में डंपिंग यार्ड में वैज्ञानिक विधि से कचरे का प्रबंधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed