फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर रोडवेज कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
d
सरकार द्वारा एक हजार रोडवेज चालकों को सरप्लस करने के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जरनैल सिंह की ने की। एसकेएस के जिला सचिव रामपाल शर्मा व केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में एक हजार रोडवेज चालकों को सरप्लस घोषित कर अन्य विभागों में भेजने व बर्खास्तगी की धमकी देकर हरियाणा रोडवेज को बर्बाद करने की शुरुआत की है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने 6 साल के कार्यकाल में रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल न करके व कर्मचारियों को सरप्लस घोषित कर विभाग का निजीकरण करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों ने चालकों के सरप्लस करने के आदेशों को तुरंत वापस लेने व किलोमीटर स्कीम रद्द कर विभाग में 14 हजार सरकारी बसें शामिल करने की मांग की है। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपप्रधान जसबीर सिंह, जिला उपप्रधान छज्जू, संगठन सचिव विजय शर्मा, मुख्य सलाहकार जयप्रकाश शास्त्री, ब्लॉक प्रधान रामकुमार शर्मा, राजकुमार नेपेवाला, कृष्ण जांगड़ा, रणबीर बालू, सुशील शर्मा, चतुर्थ श्रेणी से जिला सचिव प्रकाश गुहणा, बिजली से सर्कल सचिव सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed