फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

भारत बंद का कलायत में रहा पूरा प्रभाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
d
भारत बंद के आह्वान का असर कलायत में पूरी तरह से देखने को मिला। शुक्रवार सुबह से ही किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेरा डाल दिया। कलायत बाइपास पर किसानों ने टेंट लगा रखा था। जाम में महिलाओं की भी अहम मौजूदगी नजर आई। सड़क पर केवल सेना वाहन, विवाह के वाहन व एंबुलेंस को छोड़ कर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई। किसानों का समर्थन करते हुए दुकानदारों ने स्वेच्छा से बाजार व अनाज मंडी पूरे दिन बंद रखी। भाकियू के जिला संयोजक गुरुनाम सिंह सहारण ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने अपना विरोध तेज कर दिया है। धरने को साधू राम कोलेखां, सहारण खाप प्रधान रामपाल सहारण, ऋषि सहारण, महा सिंह मटौर, सीटू से सत्यवान, दिलबाग खरक, कर्मवीर कौलेखां, ओमप्रकाश पातलान ने संबोधित किया। प्रदर्शन में गांव शिमला से पहुंची छात्राओं ने भी जमकर अपनी भड़ास निकाली। छात्रा ममता व कीर्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता से देश के विकास की बात करें।
विज्ञापन

पाई में बाजार रहे बंद पर नहीं लगाया गया जाम
पाई। पाई में बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे, लेकिन गांव में दो दिनों से हुई मौतों के कारण लोगों ने जाम नहीं लगाया। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुबह से ही पुलिस पूंडरी-राजौंद मार्ग पर गांव के दोनों ओर मौजूद रही। दुकानदारों ने अपनी मर्जी से दुकानें बंद करके किसानों का साथ दिया।
विज्ञापन

पबनावा व जाजनपुर में भी लगा जाम
ढांड। भाकियू प्रदेश महासचिव भूरा राम के नेतृत्व में गांव पबनावा के बस स्टैंड पर कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग व जाजनपुर में करनाल-पटियाला हाइवे पर किसानों ने जाम लगाया। दिनभर सड़क जाम रहने के कारण यातायात अवरुद्ध रहा। नायब तहसीलदार ढांड गौरव शर्मा व थाना प्रभारी राम कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। भूरा राम ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने शहीद ऊधम सिंह चौक पर लगाया जाम
गुहला-चीका। भारत बंद का चीका में व्यापक असर देखने को मिला। शहर के सभी बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे, वहीं शहर में वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद रही। इससे सड़कें भी सुनसान रहीं। निजी वाहनों के साथ-साथ सरकारी बसों का पहिया भी जाम रहा, जिसके चलते जरूरी काम से इधर-उधर आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी, अखिल भारतीय किसान सभा व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के कार्यकर्ता सुबह छह बजे ही शहीद ऊधम सिंह चौक पर पहुंच गए थे और चारों मुख्यमार्गों पर अवरोधक लगाकर आवाजाही बंद कर दी। किसान नेता खुशहाल सिंह, कुलदीप सिंह, इंदिरा भूना व बलवान बलबेहड़ा ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। चीका के अलावा किसानों ने भागल, हरिगढ़ किंगन, कांगथली, अगौंध, खरकां, टटियाणा व कमेहड़ी में भी जाम लगाया।
कुछ देर बंद करके दुकानदारों ने फिर खोल ली दुकानें
राजौंद। भारत बंद के चलते किसानों ने दुकानदारों को दुकानें बंद करने के लिए कहा, लेकिन कुछ देर बाद ही दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोल ली। एकाध दुकान ही बंद थी। राजौंद गुरुद्वारे के पास कैथल रोड पर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेता महेंद्र सिंह व रामकली जांगड़ा ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। वही गांव सेरधा में राजौंद-पूंडरी मार्ग पर जाम लगाया गया। किठाना के थुआ मोड़ पर जाम लगाया गया था और असंध-कैथल मार्ग पर गांव किच्छाना कुई में भी जाम लगाया गया।
पूंडरी में किसानों के भारत का बंद का मिला जुला असर रहा
पूंडरी। किसान मोर्चा द्वारा भारत बंद के आह्वान का पूंडरी क्षेत्र में मिला-जुला असर देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी राष्ट्रीय सलाहकार स. अजीत सिंह हाबड़ी, प्रदेशाध्यक्ष बलवान पाई, करतारा राम पाई, ब्लाक प्रधान रणधीर बरसाना के नेतृत्व में सुबह लगभग 10 बजे किसान भवन पूंडरी में किसान एकत्रित होना शुरू हुए और लगभग 11 बजे सभी किसानों प्रदर्शन के रूप में कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी करते हुए गुरु ब्रह्मानंद चौंक पहुंचे। जहां पर किसानों ने सड़क व चौक के बीच में बैठकर जाम लगाकर वहीं धरने पर बैठकर किसान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद किसानों ने मुख्य बाजार में जाकर सभी दुकानों को बंद करवाया। इसी प्रकार से हाबड़ी में पूंडरी-निसंग मार्ग व दुसैन में कैथल-करनाल मार्ग पर बैठकर जाम लगाकर रखा। इस मौके पर महेंद्र पाई, राजाराम पाई, सुभाष पिलनी, विक्रम दुसैन, अमरीक सिंह, जगविंद्र हजवाणा व काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

जिला बार एसोसिएशन ने किया भारत बंद का समर्थन
कैथल। जिला बार एसोसिएशन ने किसानों के आह्वान पर भारत बंद का समर्थन किया। उपप्रधान प्रदीप धारीवाल ने कहा कि सभी वकील किसानों के समर्थन में हैं। जिस कारण सभी अधिवक्ताओं ने कोर्ट का कार्य स्थगित किया हुआ है। इस अवसर पर अधिवक्ता मनिंद्र सिंह, शमशेर कालारामना, सुरेन्द्र मलिक, जीता खुराना, दिपांशु नरूला, विरेन्द्र कुंडू, विक्रम वर्मा, रणदीप राणा, रोहित शर्मा व अश्वनी मौजूद रहे।
ये जाम का समय
तितरम मोड पर सुबह 8 से सायं 6 बजे तक
चीका में कैथल-पटियाला मार्ग पर सुबह 6 से सायं 6 बजे तक
पूंडरी में कैथल-करनाल रोड पर सुबह 9 से सायं 6 बजे तक जाम रहा।
कलायत में हिसार-चंडीगढ़ हाइवे पर सुबह 6 से सायं 6 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed