फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

पांच किलोमीटर तक स्वच्छता के लिए दौड़े लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
d
जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को सेक्टर-20 की मार्केट में आमजन को स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूक करने के लिए स्वच्छथोन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डीसी सुजान सिंह यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी व शहर से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वच्छता के लिए 5 किलोमीटर तक दौड़ लगाई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। डीसी सुजान सिंह की नई प्रतिभा भी लोगों के सामने आई, जब उन्होंने जीवन का संदेश देते हुए एक गाना गाया। उन्होेंने जिंदगी का क्या ठिकाना हो ना हो, कल भी ये मौसम सुहाना हो ना हो... गीत गाकर सभी को आनंदित कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे डीसी सुजान सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के साथ-साथ समाज में स्वच्छता की अलख जगाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छथोन जैसे कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एक सामूहिक संदेश जाता है और यह कारगर सिद्ध होता है। कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने वाली मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी पांखुरी गुप्ता ने डीसी का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवा में गुब्बारे छोड़कर किया गया। इस मौके पर एसडीएम डॉ. संजय कुमार, डीएमसी कुलधीर सिंह, नगराधीश अमित कुमार, सीएमजीजीए पांखुरी गुप्ता, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, विवेक यादव, अमरजीत यादव, ईओ बलबीर सिंह रोहिला, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, एक्सईएन हिमांशु लाटका, सचिव मोहन लाल, राजू पाई, शमशेर सिंह, रमेश कुमार, बीरबल दलाल, लव शर्मा, गोपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
स्वच्छथोन मुकाबले में 15 वर्ष की आयु से ऊपर के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए गए, जिनमें प्रदीप पाड़ला को प्रथम रहने पर 6 हजार, अभिषेक को द्वितीय रहने पर 4 हजार तथा राहुल को तृतीय रहने पर 2 हजार रुपये नकद राशि के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। साथ ही 15 वर्ष तक आयु वर्ग में दीक्षा प्रथम, शिक्षा दूसरे तथा अरमान तीसरे स्थान पर रहे। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरुषों में दलबीर सिंह प्रथम, शमशेर सिंह दूसरे तथा लाजपत राय सिंगला तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में सविता मलिक प्रथम और अनुराधा दूसरे स्थान पर रही। इन सबको स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र दिए गए। ड्राइंग प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, नितिन दूसरे तथा रीतिका तीसरे स्थान पर रहीं। डांस प्रतियोगिता में वत्सल पहले, अनिष्ठा व उमंग शर्मा दूसरे तथा जीविका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा दौड़ का रूट
स्वच्छथोन के लिए दौड़ सेक्टर 20 स्थित मार्केट में डीएमसी कार्यालय के सामने से शुरू होकर अंबाला रोड होती हुई, वहां से अंबाला रोड बाईपास से ढांड रोड बाईपास चौक, पुलिस लाइन के सामने गुजरते हुए डीसी कैंप कार्यालय के सामने से जिला सैनिक बोर्ड के सामने से सेक्टर 19 की मार्केट वाले मार्ग पर होती हुई वापस सेक्टर 20 में संपन्न हुई। अहम पहलू यह रहा कि इस पूरी दौड़ में उपायुक्त सुजान सिंह ने अपने पारिवारिक सदस्य अमरजीत यादव तथा विवेक यादव के साथ पूरी दौड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed