फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

साकेत मंगल एडवोकेट व राधा कृष्ण मित्तल के बीच होगा आरकेएसडी की प्रधानी का मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
d
आरकेएसडी कॉलेज में 21 कॉलेजियम के चुनाव के बाद अब प्रबंध समिति के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए 2 मार्च को वोटिंग होगी। प्रधान पद के लिए साकेत मंगल व राधाकृष्ण मित्तल के बीच मुकाबला होगा। साकेत मंगल वर्तमान प्रधान भी हैं। राधाकृष्ण मित्तल भी वर्तमान कॉलेजियम सदस्य हैं। वहीं उपप्रधान पद के लिए अश्वनी शोरेवाला और मुकेश निरवानी एडवोकेट आमने-सामने होंगे। शनिवार को नाम वापस लिए जाने के अंतिम दिन नामांकन करने वाले सदस्यों में से एक ने अपना नाम वापस ले लिया। इस तरह से दो पदों महासचिव पद के लिए पंकज बंसल व कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील चौधरी एक बार फिर से निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी एवं कॉलेज प्रिंसिपल डा. संजय गोयल ने बताया कि रविवार सुबह 11.30 बजे अन्य दो पदों के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विदित रहे कि आरकेएसडी कॉलेज के 3714 सदस्यों की वोटर लिस्ट पर 10 जनवरी को चुनाव हुआ था। जिसमें 21 कॉलेजियम सदस्य चुने गए थे। इसके बाद कॉलेज संचालन करने वाली मातृ संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाना था। शुक्रवार को नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए कॉलेजियम नंबर 15 से साकेत मंगल व कॉलेजियम नंबर 12 से राधाकृष्ण मित्तल, उपप्रधान पद के लिए कॉलेजियम नंबर 2 से अश्वनी शोरेवाला व कॉलेजियम नंबर 9 से मुकेश निरवानी एडवोकेट, महासचिव के लिए कॉलेजियम नंबर 4 से चंद्रभान मित्तल व कॉलेजियम नंबर 11 से पंकज बंसल ने नामांकन पत्र भरे थे। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल एक उम्मीदवार सुनील चौधरी ने कॉलेजियम नंबर 19 से नामांकन पत्र भरा था। शनिवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन महासचिव पद के लिए चंद्रभान मित्तल ने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन

मुकेश निरवानी ने फिर बदला पाला
एडवोकेट मुकेश निरवानी पूर्व में साकेत मंगल ग्रुप के विरोधी ग्रुप सुभाष मित्तल ग्रुप में रहे हैं। लेकिन 10 जनवरी को हुए चुनाव में उन्होंने साकेत मंगल ग्रुप ज्वाइन कर लिया था। जिस कारण साकेत मंगल ग्रुप के समर्थन से वे कॉलेजियम सदस्य बन गए थे। लेकिन समीकरण उस समय बदल गए, जब 21 कॉलेजियम सदस्यों में से 20 सदस्य साकेत मंगल ग्रुप से चुने गए, लेकिन एक कॉलेजियम से विष्णु भगवान मित्तल विजयी हो गए। उनकी जीत के बाद से ही आरवीएस के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। शुरू से ही कयास लगाए जा रहे थे कि विष्णु भगवान मित्तल साकेत मंगल एडवोकेट के सामने प्रधान पद का चुनाव लड़ सकते हैं या फिर पैनल बनाकर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। अब राधाकृष्ण मित्तल के प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतर जाने के कारण ये कयास सही साबित हुए। जबकि मुकेश निरवानी ने कॉलेजियम सदस्य बनने के बाद पाला बदल लिया और अपने पुराने ग्रुप में शामिल हो गए हैं। अब देखना होगा कि 2 मार्च को 21 सदस्य किस के सिर कॉलेज की प्रधानी का ताज सजाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज बंसल बनें दूसरी बार महासचिव, सुनील चौधरी तीसरी बार कोषाध्यक्ष
युवा उद्योगपति, राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कॉलेज के वर्तमान महासचिव पंकज बंसल लगातार दूसरी बार महासचिव बन गए हैं। वे इस समय भी कॉलेज प्रबंध समिति व आरवीएस के महासचिव हैं और अगली टर्म के लिए भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इसी प्रकार से सुनील चौधरी भी लगातार तीसरी बार चुने गए हैं। वे इस समय व इससे पूर्व की टर्म में भी कोषाध्यक्ष थे। सुनील चौधरी हिंदू कन्या विद्यालय के प्रधान भी रह चुके हैं।

प्रधान साकेत मंगल एडवोकेट ने कहा कि चुनाव लड़ना सभी सदस्यों का अधिकार है। हम अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों व संस्था को लेकर अपने एजेंडे के तहत सदस्यों के समर्थन से विजयी होंगे। कुछ साथियों ने कॉलेजियम चुनाव में हमारा साथ लिया था, वे अब विपक्ष में चले गए हैं। यह उनका अपना निजी मामला है। वहीं दूसरे पक्ष में राधाकृष्ण मित्तल व मुकेश निरवानी से बातचीत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed