फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   d

व्यक्ति को पीटकर उसकी पत्नी की चेन व व्यक्ति के नौ हजार रुपये चुरा ले गए आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
d
पांच आरोपियों ने मिलकर खुराना रोड निवासी एक व्यक्ति को घर में घुसकर पीटा और उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन व व्यक्ति के नौ हजार रुपये चुराकर ले गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खुराना रोड निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में दर्शना देवी किराये के मकान में रहती है। पांच दिन पहले दर्शना ने उससे पुरानी एलईडी 10 हजार रुपये में खरीदी थी। 17 जनवरी को उसने उससे पैसे वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। वह अपनी एलईडी वापस ले आया। इस बात पर गुस्सा होकर दर्शना ने अपने लड़के सोनू व दो अन्य व्यक्तियों को बुला लिया। वह सोनू, अर्जुन नगर निवासी दीपू व दो अन्य लोगों के साथ डंडे व लोहे की रॉड लेकर उनके घर आ गई और उस पर हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी माया देवी ने उसे बचाने की कोशिश की तो सोनू ने उसकी पत्नी का गला पकड़ लिया और उसके गले से सोने की चैन जिसमें लोकेट भी था, वह छीन ली। दीपू ने उसकी जेब से 9000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनकी एलईडी व गाड़ी भी तोड़ दी। जाते हुए आरोपियों से उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed