{"_id":"66a2b983d631fd45450f2054","slug":"cyclist-dies-in-accident-kaithal-news-c-18-1-knl1004-438648-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसे में साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसे में साइकिल सवार की मौत
Fri, 26 Jul 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव जांबा के पास अज्ञात कार चालक ने साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से करीब 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जांबा निवासी नीरज कुमार ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 24 जुलाई को शाम सात बजे उसका पिता जोगी राम पूंडरी से सब्जी लेकर साइकिल पर अपने गांव जांबा जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचा तो करनाल की ओर से आ रहे एक कार चालक ने उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। वे इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। वे पिहोवा से आगे पहुंचे तो उसके पिता ने दम तोड़ दिया। वे वापस सरकारी अस्पताल कैथल में पहुंचे तो डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद