फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cultural programme, student, dancing, singing, kaithal

मस्त बना देणगे बीबा, नि मैं कमली यार दी कमली गीत पर जमकर थिरके छात्र

Tue, 21 Mar 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Tue, 21 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
cultural programme, student, dancing, singing, kaithal
राजकीय कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डा. भीम राव अंबेडकर राजकीय कॉलेज में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने संगीत की धुनों जमकर थिरके। कार्यक्रम में नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी डा. सुरेश कुमार मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल बेदी व स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से गायक गोगा और पिहोवा से सोढ़ी म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से खूब रंग जमाया। सोढ़ी म्यूजिकल ग्रुप के अमर बैंस, रणदीप, और अन्य गायकों ने हरियाणवी, पंजाबी, हिंदी फिल्मी व पॉप संगीत से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने हरियाणवी में गाड़े आली गजबन छोरी..., मेरे यार सुदामा रे..., ना पहले आली हवा रही... तेरे मिठ्डे लाग्गै बोल..., जुगनी, गुरदास मान का छल्ला, मावां ठंडियां छांवा, ना जाई मस्ता दे डेरे, मस्त बना देणगे बीबा, नि मै कमली यार दी कमली सहित अन्य गीतों ने युवाओं के दिलों को गुदगुदा दिया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने कहा कि आधुनिक युग में नव माध्यमों के द्वारा युवा हमारी संस्कृति को विश्व के मानचित्र पर और अधिक समृद्धि के साथ विकसित कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व नगर पार्षद कमल मित्तल ने युवाओं को संस्कृति को सामाजिक व्यवहार में अपनाने के लिए बल दिया। प्राचार्य ने कहा कि युवाओं की सोच को समृद्ध बनाने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सबसे अधिक प्रभाव होता है। डॉ. नमिता ढाका ने कहा कि जिस राष्ट्र की संस्कृति समृद्ध होती है वहां पर महिलाएं स्वयं सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर होती है। इसलिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हमारे सामाजिक जीवन में बहुत अधिक महत्व है। इस अवसर पर प्रो सुरेंद्र पाल, अनिल ललित, सुभाष शर्मा, विरेन्द्र खटकड़, डा अभिषेक गोयल, विरेन्द्र दिल्लों, मनुज्योति, मनोज सिवाच, प्रदीप पौरिया, जसपाल मलिक, जसपाल तूर, गोपालकृष्ण, नवीन वर्मा, भारत छाबड़ा, सीमा पांडे, कृतिका, राजकला पूनियां, इंदू गाबा, मीनू गुप्ता, उषा शर्मा, राजेंद्र अरोड़ा, रिमा संधु, रीना संधु, राधा सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed