{"_id":"584ef1544f1c1b666f64a030","slug":"cultural-programme-annual-function-school-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यातिथि बनकर स्कूल आए तो ताजा हुईं बचपन की यादें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यातिथि बनकर स्कूल आए तो ताजा हुईं बचपन की यादें
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सोमवार को 105वां वार्षिकोत्सव धूमधाम में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में इसी स्कूल के पूर्व छात्र एवं आईटीबी के कमांडेंट विक्रमजीत सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं प्रमुख समाजसेवी सुमेर चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, और मंच संचालन सुभाष शर्मा ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों ने आहुति डाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीता जयंती के उत्सव पर कृष्ण लीला, राजस्थानी डांस, हरियाणवीं डांस, भांगड़ा और गिद्दे के माध्यम से वहां मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से भी दर्शकों को मुग्ध किया। इस मौके पर स्कूल के तत्कालीन विद्यार्थियों ने भी अपनी यादों से जुड़ी विभिन्न बातों पर चर्चाएं कीं।
कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा, प्रंबधक समिति के सदस्य अरविंद चौधरी, रामगोपाल, मुकेश, अशोक, अनिल, राजीव, राममेहर, काजल, कोमल, अंजू, अशोक, अनिल, सतीश और नवीता सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि स्कूल के पूर्व छात्र और आईटीपी के कमांडेंट विक्रम सिंह ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि स्कूल जीवन का ऐसा माध्यम है जिसके बिना उसका जीवन अधूरा हैं।
उन्होंने कहा कि जब वो स्कूल में पढ़ा करते तो हमेशा यही उद्देश्य रहता था कि पता नहीं कब इस स्कूल को अलविदा कहा जाए। लेकिन अब विद्यार्थी जीवन की याद उन्हें सताती है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के साथ गाने के माध्यम से अपनी यादें ताजा कीं। उन्होंने अपने स्कूल के लिए 41 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने घोषणा भी की। पूर्व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में अपने अध्यापकों को सम्मानित भी किया।
इस मौके पर सम्मानित करने वालों में अभिजीत जोशी, राकेश राणा, सतीश सैनी, कृष्ण कौशिक, राजेंद्र तंवर, कृष्ण लाल, राजेश धीमान, गुरजीत सिह, अनिल नारंग और राकेश अग्रवाल सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।