{"_id":"6a42b89acc46e38c3c02c04d","slug":"csc-operator-arrested-for-accepting-a-bribe-of-20000-for-a-marriage-certificate-kaithal-news-c-245-1-kht1012-151611-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शादी के प्रमाणपत्र के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेता सीएससी संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शादी के प्रमाणपत्र के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेता सीएससी संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
विजिलेंस आरोपी को लेकर जाती हुई। संवाद
कैथल। विजिलेंस ब्यूरो कैथल की टीम ने सोमवार को शादी का प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीएससी संचालक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सचिवालय के सामने स्थित हिंद मार्केट में सीएससी चला रहे संचालक विकास साहनी को गिरफ्तार किया गया।
गांव मानस निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर विजिलेंस इंस्पेक्टर सूबे सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। विजिलेंस के अनुसार प्रदीप कुमार को अपना शादी का प्रमाणपत्र बनवाना था। आरोप है कि इस काम के लिए सीएससी संचालक डोगरा गेट निवासी विकास साहनी ने पहले 22 हजार रुपये की मांग की। बाद में दोनों के बीच 20 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। प्रदीप कुमार ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ भेजा। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 20 हजार रुपये दिए और उसने रकम अपने कब्जे में ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि आरोपी अकेले लोगों से अवैध वसूली करता था या इस पूरे मामले में किसी सरकारी कर्मचारी, अधिकारी या अन्य व्यक्ति की भी मिलीभगत थी। विजिलेंस अधिकारियों ने कहा कि जांच में यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों के नाम पर रिश्वत मांगने और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।