{"_id":"583c7b084f1c1b0f1ede5885","slug":"cruncy-crisis-bank-open-people-got-rupees-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों की छुट्टी के बाद लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों की छुट्टी के बाद लोगों को मिली राहत
ब्यूरो कैथल
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
एटीएम में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला भर में बैंको की दो दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले। सोमवार को भी बैंको के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान अधिकतर बैंको में पर्याप्त नकदी आई। जिससे लोगों को अपने कार्यो के लिए नकदी प्राप्त हुई। हालांकि लोगों को नकदी के घंटो तक लाईन में लगना तो पड़ा। पर उन्हें नकदी मिली। इसी प्रकार से शहर के अधिकतर एटीएम चलने से भी लोगों को काफी सुकुन मिला। जिससे उन्हें अपने विभिन्न कार्यों के लिए रुपयों की जरुरत भी पूरी हो सकी। एटीएम में स्थित एसबीआई बैंक के सभी एटीएमों में राशि डाली गई। बैंको की तरह एटीएम में भी लोगों को लाइन में लगना पड़ा। एटीएम में अधिकतर लोगों को रुपये मिले।
महिलाओं को दी तवज्जो:-एटीएम में लाइन में लगे लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए यहां रुपये निकलवाने आई महिलाओं को अधिक तवज्जो दी। करनाल रोड़ और लघु सचिवलाय पर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम पर पुरुषों ने लाइन में खड़ी महिलाओं को रुपये निकलवाने के लिए एटीएम में उनसे पहले जाने के लिए रास्ता दिया। जिससे महिलाओं को रुपये निकलवाने के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
बैंको के बाहर अतिक्रमण की स्थिति:-शहर के सभी बैंको के बाहर अन्य दिनों की अपेक्षा दो दिनों की छुट्टी के कारण सोमवार को अधिक अतिक्रमण रहा। शहर के अंबाला रोड, करनाल और जींद रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे भारी संख्या में वाहन खड़े रहे। जिससे यहां पर आने जाने वाले रहागीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।