फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crowd gathered in Tricolor Yatra taken out in honor of martyrs

शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Tricolor Yatra taken out in honor of martyrs
Crowd gathered in Tricolor Yatra taken out in honor of martyrs - फोटो : Kaithal
देश के सैनिकों और शहीदों के सम्मान में मंगलवार को कलायत विधानसभा की तिरंगा यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता और आमजन अनाज मंडी ग्राउंड में एकत्रित हुए। जिसमें महिलाओं की भी अच्छी खासी उपस्थिति रही।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर रेलवे रोड, कैंची चौक होते हुए वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप सामुदायिक केंद्र में समाप्त हुई। कार्यक्रम की संयोजक महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढांडा भारी भीड़ को देख कर गदगद थीं। पंडाल में बैठी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा ऐसे लोगों की नकारात्मक विचारधारा के खिलाफ बिगुल है जो देश के प्रति सम्मान नहीं रखते। जो हमारे शहीदों के प्रति सम्मान का भाव नहीं रखते।
विज्ञापन

यह देश हमारा है और इस देश के लिए अपने सपने, अपने घर-परिवार को दांव पर लगाने वाले हर उस ज्ञान और अज्ञात भारतीय नागरिक की शहादत को हमें भूलना नहीं है। कुछ लोगों को ऐतराज है कि भाजपा तिरंगा यात्रा क्यों निकालती है। उन्होंने कहा कि अपने देश, अपने समाज, अपने इलाके का मान-सम्मान बढ़ाने वाले शहीदों और उनके परिवार वालों के सम्मान में हमें खडे़ होने से कोई नहीं रोक सकता। शहीद व उनके परिवार हम सभी की धरोहर हैं। जिस प्रकार उन्होंने देश की सीमाओं पर सीना चौडा करके रक्षा करने का फर्ज निभाया है। उसी प्रकार हमें भी अपने आसपास शहीद व उनके परिवार के प्रति सम्मान दर्शाने का फर्ज निरंतर निभाना है। हमारे युवा शहीदों के प्रति अपनी सोच को बदलें और उनके प्रति मन में सम्मान की भावना लाएं। यहां लोग देश की आन, बान, शान को बढ़ाने में सब कुछ, जीवन न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में एकत्रित हुए हैं। तिरंगे का अपमान करने वालों को देश कभी माफ नही कर सकता। कार्यक्रम के दौरान पानीपत से आई बीन पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जसंवत पठानियां, भाजपा नेता अरुण सर्राफ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुषार ढांडा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव राणा, मंडल अध्यक्ष महीपाल राणा, दिलवार मलिक, नपा चेयरपर्सन शशिबाला कौशिक, उपाध्यक्ष पूजा धीमान, पार्षद मीनाक्षी जैष्ठ, पार्षद सुमन बंसल, पार्षद निशु सिंगला, पार्षद राजीव राजपूत, पार्षद सुरेश कुमार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक सेरहदा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के दौरान देश प्रेम से ओतप्रोत देश भक्ति गीत मुख्य रूप से गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed