फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Crop damage due to hail and rain

Kaithal News: ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crop damage due to hail and rain
कैथल, सीवन। जिले में शुक्रवार को मौसम बदला और ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। जिले में सीवन क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। वहीं, जिले में अन्य स्थानों पर शाम तक रुक-रुक बारिश जारी रही। इससे सब्जी की कई फसलों को बहुत नुकसान हुआ है। जो भी मटर खेतों में लगा हुआ था चाहे व अगेता मटर था या पिछेता मटर था सभी को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इसके साथ ही पछेती गोभी, पछेता आलू, पछेती सरसों सभी फसलों को इस ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। बता दें कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह से हो रही हल्की बारिश ने दोपहर को अचानक से तेज ओलावृष्टि का रूप ले लिया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आसमान में छाए बादलों का रंग ओर गहरा हो गया और अचानक से ओले गिरने लगे।
विज्ञापन

हालांकि सीवन नगर में ओलावृष्टि बहुत ही कम समय के लिए हुए, लेकिन इसके बाद बहुत तेज हुई बारिश ने मौसम में ठंडक को और अधिक बढ़ा दिया। सीवन से कैथल की ओर डेरा गोबिंदपुरा, गांव खानपुर की ओर ओलावृष्टि अधिक हुई। सुबह का आगाज बारिश के साथ हुआ। इस मौसम में ठंडक बढ़ा दी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी कम हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिलेभर में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद एक्यूआई भी 165 पर आ गया है। मौसम में हुए बदलाव के बाद शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में खांसी और जुकाम के मरीजों की ओपीडी भी बढ़ गई। इस दौरान एक ही दिन में करीब 300 मरीजों की खांसी और जुकाम से संबंधित ओपीडी हुई।
बारिश से रबी की फसलों को हुआ फायदा: बारिश से रबी की फसलों को फायदा हुआ है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसलों में फुटाव होगा और मौसम अनुकूल रहा तो अच्छा उत्पान होगा।
वहीं, बारिश के बाद अनाज मंडी में भी धान को तिरपाल स्व ढका गया।कृषि उपनिदेशक डॉक्टर कर्मचंद ने बताया कि बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा। गेहूं की फसल में फुटाव होगा और अच्छी ग्रोथ होगी।
अब तक हुई बारिश से कोई नुकसान नहीं है। यह बारिश फसलों में खाद्य का कार्य करेगी। बारिश से बेल वाली सब्जियों को भी नुकसान है।
पानी निकासी न होने के कारण यहां हुआ बारिश का पानी एकत्रित: बता दे की दिन भर हुई बारिश के कारण कई निचली कॉलोनी और सड़कों पर पानी निकासी न होने के कारण पानी एकत्रित हो गया। इस कारण वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी।
बारिश के कारण शहर के अंबाला रोड, ढांड रोड, करनाल रोड, जींद रोड बाइपास, पिहोवा चौक, कबूतर चौक, भगत सिंह चौक, हुडा सेक्टर 19 और 20, न्यू करनाल रोड, जींद रोड मॉडल टाउन, पुराना अस्पताल रोड, माता गेट पर पानी एकत्रित रहा।

खासकर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी आई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। गलियों की सफाई न होने के कारण कीचड़ जमा हो गया। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed