फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth dies after being crushed by truck in Cheeka of kaithal

Kaithal: चीका में ट्रक के कुचलने से युवक की मौत, मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 25 May 2023 03:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 25 May 2023 03:21 PM IST
सार

युवकी ट्रक की टक्कर लगने से सड़क पर गिर गया। ट्रक के चालक ने अपना वाहन उसके ऊपर चढ़ा दिया। आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। वे एक निजी गाड़ी का प्रबंध करके गुरनेक को उठाकर महाबीर दल चैरिटेबल अस्पताल में लेकर गए, जहां इलाज के दौरान गुरनेक सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies after being crushed by truck in Cheeka of kaithal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैथल के चीका में ऊधम सिंह चौक पर एक अज्ञात ट्रक चालक ने एक युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीका निवासी गुरमेल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वे तीन भाई हैं। 24 मई को सुबह करीब 9:40 बजे उसका भाई गुरनेक सिंह घर से ऊधम सिंह चौक चीका के पास घर का सामान लेने गया था।

विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को मारी टक्कर
जब उसका भाई गुरनेक चौक पर आया तो ट्रक चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गुरनेक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया। ट्रक के चालक ने अपना वाहन उसके ऊपर चढ़ा दिया। आरोपी ट्रक चाल ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। वे एक निजी गाड़ी का प्रबंध करके गुरनेक को उठाकर महाबीर दल चैरिटेबल अस्पताल में लेकर गए, जहां इलाज के दौरान गुरनेक सिंह की मौत हो गई। एचसी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed