{"_id":"579cf22a4f1c1bab0b21e4c9","slug":"women-house-arrest-electricity-cut-water-supply-cut-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला घर में कैद, काटे बिजली-पानी के कनेक्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला घर में कैद, काटे बिजली-पानी के कनेक्शन
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला अपने बच्चों के साथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत के डाकघर से कुछ दूरी पर एक गृहणी के साथ देर रात जमकर मारपीट की। साथ ही उसके आवास के बिजली और पानी कनेक्शन भी काट दिए। सहमी महिला ने अपने छोटे छोटे दो पुत्रों के साथ घर में छिपकर जान बचाई। पीड़िता के अनुसार जिस दौरान हमलावरों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया वह घर में अकेली थी।
पहले तो आरोपियों ने घर के बाहर बिजली उपकरणों को तोड़ा और पथराव किया। शोर सुनकर जब वह बाहर आई तो उसे भी निशाना बनाया गया। स्वयं और बच्चों की जान बचाने के लिए उसने घर के दरवाजों को बंदकर अंदर छिपकर जान बचाई। काफी समय तक हमलावर घर के बाहर हो-हल्ला करते रहे।
जब उसने पुलिस से गुहार लगाई तो उल्टा उसके पति पर कार्रवाई की धमकी दी गई। तभी से परिवार के लोग सहमे है। इनका कहना है कि जिला पुलिस अधीक्षक ने आम जन की हिफाजत के लिए प्रभावी कदम उठाए है। लेकिन कुछ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शीर्ष अधिकारी के आदेशों को नजर अंदाज कर रहे है।
विज्ञापन
महिला ने की कार्रवाई की मांग:
पीड़िता भतेरी देवी ने बताया कि हमले के दौरान उसे चोटें आई। इसका मेडिकल परीक्षण करवाकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
थाना प्रबंधक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। कानून को हाथ में लेने वालों के लिए ठोस कार्रवाई होगी।