{"_id":"58fba2fd4f1c1b09038b51a3","slug":"women-die-police-case-file-family-member-poision-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव फतेहपुर में शनिवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर शाम मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार व चौकी प्रभारी केहर सिंह राणा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लड़की के परिजनों को शांत करवाया।
मौके पर पहुंचे गांव आहुं निवासी लड़की के चाचा नरेंद्र ने बताया उसकी भतीजी पिंकी (24 वर्ष) की शादी वर्ष 2012 में फतेहपुर निवासी सुरेश कुमार से हुई थी और उन्होंने इस शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया। लेकिन उसके बावजूद लड़की ससुराल में तंग रहती थी। कई बार उसने शिकायत भी की। उसने बताया कि आज शाम करीब चार बजे उन्हें सूचना मिली की पिंकी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें पिंकी के घर पर कोई नहीं मिला। जब उन्होंने पिंकी के पति के पास फोन किया तो उन्होंने कहा कि वे पिंकी को डाक्टर के पास के ले गए हैं। थोड़ी देर बाद पिंकी का पति उसे घर ले आया और कहा कि इसकी मौत हो चुकी है। मौके पर पहुंचे पिंकी के पिता, चाचा और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिंकी की बाजू पर नील के निशान है और दांत भी टूटा हुआ है। जिससे लगता है कि उसे जानबूझ कर जहरीला पदार्थ पिलाया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। हालांकि ये तो पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि पिंकी की मौत कैसे हुई है, लेकिन परिजन पिंकी के पति, सास व देवर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। बता दे कि पिंकी की दो लड़की है, जिसमें बड़ी तीन साल की है और छोटी एक साल की है। मौके पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।