{"_id":"5855818b4f1c1bc72b649f02","slug":"women-bag-snatching-rupees-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला का बैग छीन कर युवक हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े महिला का बैग छीन कर युवक हुए फरार
ब्यूरो कैथल
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रीयल एरिया के भरे बाजार से दिन दिहाड़े दो युवक एक महिला का बैग छीन कर फरार हो गए। बाद में लोगों द्वारा पीछा करने पर खुद को घिरा देख युवक 4 हजार रुपये निकाल कर बैग फेंक गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जिससे युवकों की पहचान हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बाजार में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक युवक ने महिला का पर्स व कपड़ों से भरा बैग झपटा मार कर छीन लिया और भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर रणधीर सिंह व मनजीत सिंह ने तुरंत अपनी बाइक लुटेरों के पीछे दौड़ा दी और कुछ दूर जाकर एक युवक रणधीर सिंह ने डेरा भाग सिंह में लुटेरों को घेर लिया। यहां लुटेरे खुद को घिरा देखकर बैग फेंक कर फरार हो गए। बाद में बैग महिला को सौंप दिया गया।
गांव दाबन खेड़ी निवासी महिला बलविंद्र कौर ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। महिला ने बताया कि वह ओरिएंटल बैंक की शाखा से चार हजार रुपये निकलवाकर डाक्टर के पास जा रही थी कि यह वारदात हुई। लूटेरे पर्स से 4 हजार रुपये की नकदी लेकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।