{"_id":"585acdd14f1c1bf248e3a3a2","slug":"women-arrested-police-old-lady-snatching-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चेन छीनने वाली महिला काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की चेन छीनने वाली महिला काबू
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोते के मुंडन संस्कार के लिए मंदिर की कतार में लगी दादी के गले से चेन छीनने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को अदालत में पीओ घोषित किया हुआ था। पुलिस ने अदालत के आदेशों की अनदेखी करने का एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सिटी एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा पंजाब के जिला संगरुर में इंद्रा कॉलोनी सुनाम निवासी आरोपी महिला कृष्णा उर्फ जीतों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने बताया जिला कुरुक्षेत्र के गांव सैंसा निवासी महिला कृष्णा ने 19 मई 2011 को दर्ज मामले अनुसार इसी दिन वह अपने पोते के बाल चढ़ावे के लिए बड़ी माता मंदिर कैथल आई हुई थी। मंदिर में काफी भीड़ थी। जहां वह लंबी कतार में लग गई। उसके आगे व पीछे लगी औरतों ने उसको बातों में लगा लिया तो उसे पीछे से गर्दन पर हाथ डालने का शक हुआ। महिला ने अपने गले पर हाथ रखा तो उसकी सोने की चेन का टूटा हिस्सा उसके हाथ में आ गया। जिस पर उसने शोर मचाया। मौके पर उसके आगे पीछे लगी 3 अज्ञात औरतें भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गई।
विज्ञापन
पुलिस द्वार इस मामले में गिरफ्तार की गई पंजाब निवासी 3 महिलाओं में से आरोपी कृष्णा के भूमिगत हो जाने बाद उसे अदालत द्वारा 1 सितंबर 2015 को पीओ करार दे दिया गया था।