फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two smugglur, arrested, police, smak, kaithal

स्मैक तस्करी के दो आरोपी काबू

Thu, 05 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 05 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
 two smugglur, arrested, police, smak, kaithal
2 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीआईए-1 पुलिस ने नशा तस्करी के दो मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से 134 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपी वीरवार को अदालत में पेश कर दिए गए। जहां से यूपी निवासी तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए दोनों का 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन


एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-वन के एएसआई जोगिंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बलराज सिंह व एएसआई तिलकराज की टीम गोधुली गश्त करते हुए बस अड्डा पूंडरी के पास मौजूद थी। सूत्रों से मिली जानकारी पर सुथाना चौपाल के नजदीक पूंडरी में रेड की गई। जहां एक मकान से निकलकर गली में आ रहे करीब 28 वर्षीय युवक दीपक निवासी कैथली गेट मोहल्ला पूंडरी को काबू किया। मौके पर डीएसपी कैथल सतीश गौतम को बुलाकर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 69 ग्राम स्मैक बरामद होने पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को एएसटी के एएसआई कृष्ण कुमार ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में सीआईए-1 के एएसटी स्टाफ के कर्मचारी हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने सूचना दी कि राजीव उर्फ सोनू निवासी वार्ड नंबर 9 पूंडरी करीब 2-3 दिन पहले अपने साथी दीपक के साथ यूपी के बाराबंकी से स्मैक की खेप खरीद कर लाया है। आरोपी खरीदे गए नशे को 3-4 गुणा दाम पर बेचने के लिए अपने घर से स्मैक सहित पाई गांव में बेचने के लिए पाई मोड़ पूंडरी पहुंचने वाला है। सीआईए-वन के एएसआई शिवकुमार व सत्यवान की टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान पाई गेट से सौरभ को काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर राजीव उर्फ सोनू के कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद हुुई। आरोपी को एएसआई शिवकुमार ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के नजदीक स्थित टिकरा उस्मा गांव में किसी चाचा नामक मुख्य तस्कर से नशा खरीद कर लाए हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed