फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   two dead body found on road, murder, police, kaithal

दो युवकों की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

Wed, 05 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 05 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
two dead body found on road, murder, police, kaithal
गांव के भट्ठे के निकट मिला शव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद के गांव रोहेड़ा निवासी दो युवकों की निर्मम हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। गांव में दोनों नौजवान युवकों की मौत के चलते शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मृतक 25 वर्षीय युवक चंडीगढ़ में नौकरी करता था तो दूसरा गांव में ही बिजली संबंधी काम करता था।
विज्ञापन


मृतक दीपक के पिता रामफल ने बताया कि उसका 25 वर्षीय पुत्र दीपक चंडीगढ़ में जॉब करता था। वह गांव के ही अपने दोस्त बिजली का काम करने वाले 22 वर्षीय सुनील के साथ शाम को खाना खाकर घूमने के लिए कहकर गए थे, लेकिन देर रात तक जब नहीं लौटे तो उनके फोन पर भी संपर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। सुबह रोहेड़ा किठाना मार्ग के बीच स्थित भट्ठे के पास दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना जब गांव में पता चली तो उन्होंने भी मौके पर जाकर देखा। दोनों के शव कुछ दूरी पर पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर राजौंद थाना प्रभारी रामकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान उप पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने शवों के साथ-साथ घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मोबाइल, चप्पलों की दूरी व खेतों की ओर घसीटने के कारण हुआ शक
दोनों युवक के शव जहां पर मिले वहां पर युवकों की चप्पल करीब 50 मीटर दूर, मोटर साइकिल 40 मीटर दूर व बाजरे के खेत में घसीटने के निशान मिले हैं। जिसपर परिजनों ने हत्या का शक जाहिर किया और पुलिस में अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में शिकायत दी। परिजनों ने कहा कि उन्हें आशंका है कि किसी ने दोनों की हत्या कर काफी दूर तक घसीटा है। बाद में वे उन्हें सड़क पर फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में लगा रहा परिजनों का तांता
दो युवकों की हत्या की सूचना पाकर गांव से भारी संख्या में लोग अस्पताल की ओर उमड़ पड़े। यहां पुलिस अधिकारियों ने भी परिजनों से बातचीत कर सांत्वना दी। वहीं पोस्टमार्टम होने तक भारी संख्या में गांव वासी अस्पताल में जुटे रहे।

परिवारों में शोक की लहर
मृतक 22 वर्षीय युवक सुनील बिजली का काम करता था। जबकि 25 वर्षीय मृतक दीपक चंडीगढ़ में नौकरी करता था। दीपक की करीब चार महीने पहले ही शादी हुई थी। सुबह अस्पताल में भी दोनों परिवारों से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा। वहीं गांव में भी दर्दनाक हत्याकांड के बाद हड़कंप मचा हुआ है। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर गांव के दो नौजवान युवकों की हत्या किसने और क्यों की।


थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि शवों का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं और मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed