फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused of animal theft gang arrested in Kaithal of Haryana

कैथल: पशु चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, छह जिलों के 18 मामलों को सुलझाया

Wed, 15 Dec 2021 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 08:20 PM IST
सार

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पशु चोरी के 18 मामलों को सुलझाया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
Two accused of animal theft gang arrested in Kaithal of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की कैथल पुलिस ने कैथल सहित प्रदेश के कई जिलों से 44 पशु चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पशु चोरी के 18 मामलों को सुलझाया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


डीएसपी रविंद्र कुमार सांगवान ने सीआईए-टू थाना में मीडिया से बातचीत में बताया कि गत 8 दिसंबर को थाना तितरम पुलिस की टीम एक पशु चोरी के मामले की जांच के दौरान हाइवे प्यौदा हरसौला कट के पास खड़ी थी। पुलिस द्वारा वहां एक पिकप गाड़ी में आए आरोपी कैराना जिला शामली उत्तर प्रदेश निवासी आसिफ को गिरफ्तार किया था। उसके साथ गाड़ी को चला रहा दूसरा आरोपी ढोहकी कितलाना जिला दादरी निवासी सुनील उर्फ टिंकू मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन


आरोपी आसिफ को न्यायालय से 5 दिन के रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ के बाद एंटी थेफ्ट स्टाफ द्वारा पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। इसके बाद 24 वर्षीय आरोपी उत्तर प्रदेश के कैराना जिला शामली निवासी कामील तथा करीब 27 वर्षीय आरोपी ताहिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः घर में घुसकर कंप्यूटर सेंटर संचालक की गोली मारकर हत्या: आरोपी पुराने मामले में समझौते के लिए पीड़ित पर बना रहा था दबाव

इस गिरोह के एक सदस्य यूपी के गाजियाबाद निवासी पप्पू की भी पहचान की है। जो अभी फरार है। इनसे पूछताछ में 18 चोरी की वारदातें सुलझाने में कामयाबी मिली है। ताजे मामले में 7 दिसंबर को देवबन के खेतों से 3 कटड़ी और एक झोटा चोरी कर लिया गया था।


गांव वासी रोहताश की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। इनमें से एक कटड़ी घायल अवस्था में  देवबन कैंची चौक पर मिल गई थी। पुलिस द्वारा सुलझायी गए पशु चोरी की इन 18 वारदातों में जिला कैथल की 3, करनाल की 2, जींद की 7, रोहतक, भिवानी तथा हांसी क्षेत्र की 2-2 वारदात शामिल हैं।

आरोपियों द्वारा इन 18 मामलों में भैंस, कटड़ी व कटड़े सहित कुल 44 पशु चुराने की बात कबूली है। पुलिस ने फिलहाल इनकी निशानदेही पर 3 भैंस बरामद कर ली हैं। डीएसपी ने कहा कि गिरोह का मुख्य सरगना पप्पू अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सभी पशुओं को बरामद किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed