फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   thieft, redymade shop, police, case file, kaithal

चोरों ने रेडीमेड कपड़ों की दुकान से उड़ाया लाखों का सामान

Sun, 22 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 22 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
thieft, redymade shop, police, case file, kaithal
चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड के सामने रेडीमेड की दुकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। गांव खरक पांडवा निवासी प्रदीप सहारण ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह किसी ने फोन से उसे दुकान का शटर टूटे होने की जानकारी दी। दुकान पर पहुंचा तो देखा की चोरों ने दुकान का बाहर का शटर व अंदर की ओर लगा शीशे के दरवाजे का ताला भी तोड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही उप निरीक्षक ओमप्रकाश मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व दुकान का निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। चोरों ने रैकों में रखे ब्रांडेड कंपनियों के रेडीमेड कपड़े व जूते उड़ा दिए। दुकान में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। प्रदीप ने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत 3.75 लाख रुपये है। प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले को देख रहे शमशेर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने बारीकी से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed