{"_id":"583734f64f1c1b262413ce6e","slug":"summuglar-arrested-police-affim-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो 50 ग्राम अफीम सहित एक तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो 50 ग्राम अफीम सहित एक तस्कर काबू
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तस्कर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-1 पुलिस ने एक नशा तस्कर के कब्जे से एक किलो 50 ग्राम अफीम बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि मुख्य तस्कर को पकड़ा जा सके। तस्कर पंजाब के घग्गा में वर्ष 2005 में 120 किलोग्राम चूरापोस्त सहित काबू किया गया था। जिसमें उसे अदालत द्वारा 10 वर्ष कारावास का सजा दी जा चुकी है। आरोपी उच्च न्यायालय से जमानत हासिल किए हुए है। आरोपी के खिलाफ सितंबर 2016 में भी 200 ग्राम अफीम तस्करी में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज है। तस्कर का नेटवर्क रांची झारखंड से जुड़े पाए गए हैं।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर नीतिन कुमार की अगुवाई में एएसआई जोगिंद्र सिंह, एएसआई बलराज सिंह, तिलकराज, कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह व एचसी राजेश कुमार की टीम रात को गश्त करते हुए गुहला में मौजूद थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंडीगढ़िया मोहल्ला गुहला निवासी इंद्ररजीत उर्फ विक्की काफी समय से अफीम बेचने का धंधा करता है।
पुलिस ने आरोपी को उसके मकान से काबू किया। मौके पर डीएसपी गुहला सुल्तान सिंह को बुलाकर आरोपी के पॉलीथिन से एक किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना गुहला में मामला दर्ज कर आरोपी को एएसआई राजेंद्र सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि अफीम पटियाला पंजाब से खरीद कर बेचता था। उनका नेटवर्क रांची झारखंड में भी है।