फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road accident, women die, railway brij, kaithal

रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे हादसे में महिला की मौत

Sun, 31 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 31 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
road accident, women die, railway brij, kaithal
फोन पर परिजनों को जनाकारी देता युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में रेलवे ओवरब्रिज के पास अमरगढ़ गामड़ी रोड पर हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ। महिला के बेटे को चोट आई है। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, लेकिन इसके आधे घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके चलते शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। सवा दस बजे पीसीआर नंबर तीन मौके पर पहुंची। इसके बाद ही सिविल लाइन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामचंद्र आए।
विज्ञापन



शेरगढ़ गांव निवासी मनोज ने बताया कि बहन की कोथली का सामान लेने के लिए वह और उसकी मां बिमला (45) सुबह के समय बाइक पर कैथल आए थे। उन्होंने मंडी से कोथली के सामान की खरीददारी की और घर की तरह चल दिए। जब वे रेलवे ओवर ब्रिज से थोड़ा आगे अमरगढ़ गामड़ी रोड पर पहुंचे तो सीमेंट से भरा ट्रैक्टर ट्राली आ रहे थे। चालक ने लापरवाही से ट्राली की साइड बाइक को मारी। जिससे उसकी मां बिमला बाइक से गिरकर ट्राली के टायर के नीचे आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह घायल हो गया।
विज्ञापन



हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को वहीं छोड़कर फरार हो गया। आसपास के दुकानदारों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर बाद भी कोई पुलिस कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान महिला का शव सड़क पर ही पड़ा रहा। दुकानदारों ने सड़क पर तख्त और बैंच रखकर रास्ते का बंद किया, ताकि शव किसी वाहन के नीचे न कुचला जाए। काफी इंतजार के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो दूसरे लोगों ने भी पुलिस को फोन करने शुरू किए। लंबे इंतजार के बाद एक पीसीआर मौके पर आई, इसके बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी आए और शव वाहन मंगवाकर शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के लड़के की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
रामचंद्र, एसएचओ सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed