फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   road accident, boy die, dead body found, people protest, kaithal

हादसे में घायल युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने चार मार्गों पर लगाया जाम

Wed, 22 Feb 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Wed, 22 Feb 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
road accident, boy die, dead body found, people protest, kaithal
डीएसपी के आश्वासन पर जाम खोलने पर राजी हुए लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद हादसे के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर लोग भड़क उठे। लोगों ने राजौंद में चार मार्गों पर जाम लगाते हुए शव रखकर प्रदर्शन किया। बाद में करीब 4 घंटे के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खुलवाया। राजौंद में पूंडरी चौक, जींद मोड़, रोहेड़ा मोड़ व पुराना बस अड्डे पर जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


पीड़ित के भाई नगर पार्षद सुलतान सिंह ने बताया कि उसका भाई श्याम सिंह खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था। जब वह सोमवार को शाम 7 बजे तक भी घर नहीं पहुंचा तो हमने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन काफी तलाश के बाद भी उसका अता पता नहीं लगा। रात 9 बजे के करीब कैथल मार्ग पर सड़क के साथ लगते गड्ढों के सहारे श्याम की साइकिल पड़ी नजर आई। वहीं कुछ लोगों ने बताया की मोटर साइकिल चालक ने श्याम को टक्कर मारी  है। उन्होंने सड़क के साथ लगते गड्ढ़ों के पानी में श्याम की तलाश की तो उसका शव मिला। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए कैथल भिजवा दिया व सुबह पंचनामा होने की बात कही। सुलतान ने बताया कि उन्हें पता लगा की हादसे को अंजाम देने वाले साथ लगते गांव खेड़ी सर्फ अली जिला करनाल के लोग हैं। उन्होंने पता करने के लिए अपने स्तर पर दो युवकों को खेड़ी सर्फ अली भेजा तो वहां एक चिकित्सक से पता करने पर उन्हें हादसे को अंजाम देने वाले युवकों के घर व नाम के बारे में भी पूरी जानकारी मिल गई। उसके बावजूद भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। जिससे उन्हें जाम लगाने जैसा कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जाम की सूचना मिलते ही राजौंद थाना प्रभारी रामकुमार, नायब तहसीलदार राजबीर सिंह व कानूनगो हुकम सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। परिजन घटना को अंजाम देने वाले की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। बाद में कैथल से डीएसपी जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने डेढ़ घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने व मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जिससे परिजनों ने जाम खोल दिया और शव को उठा लिया।


चारों ओर जाम से उठानी पड़ी परेशानियां
राजौंद में पूंडरी चौक, जींद मोड़, रोहेड़ा मोड़ व पुराना बस अड्डा पूरी तरह जाम होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 4 घंटे तक जाम के कारण कैथल से असंध, सफीदों व पानीपत की ओर आने-जाने वाले लोगों, राजौंद से करनाल व जींद आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

एसएचओ रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। शीघ्र ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed