फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Remains of dead body found in grain market of Kaithal

कैथल: विस्तार अनाज मंडी में मिले शव के अवशेष, कई जगह बिखरी पड़ी थी हड्डियां

Sun, 23 Jan 2022 11:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jan 2022 11:30 PM IST
सार

शव के अवशेषों को एफएसएल के पास जांच के लिए भेजा गया है। करनाल रोड पर नाले में एक अन्य व्यक्ति का शव भी मिला। शिनाख्त के प्रयास जारी है। 

विज्ञापन
Remains of dead body found in grain market of Kaithal
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल में विस्तार अनाज मंडी में एक व्यक्ति के शव के अवशेष मिले हैं। वहीं एक अन्य घटना में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका शव सुबह नाले में पड़ा पाया गया। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी है। दूसरी ओर करनाल रोड पर नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ पाया गया। जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पहले मामले में मिली जानकारी के अनुसार जींद रोड पर स्थित विस्तार अनाज मंडी में झाड़ियों में एक व्यक्ति के शव के अवशेष पाए गए हैं। सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस सहित एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


जहां करीब एक से डेढ़ माह पुराने बताए जा रहे शव के अवशेष कई जगह बिखरे हुए पाए गए। पुलिस टीम ने मौके पर जांच के साथ ही सैंपल भी लिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए शव के अवशेष फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झाड़ियों में नर कंकाल मिला है। मौके पर जाकर देखा गया तो अलग-अलग जगहों पर हड्डियां व शव के अवशेष पड़े हुए थे। हड्डियों को देखकर अंदाजा लग रहा है कि यह एक से डेढ़ माह पुराना शव हो सकता है। अवशेष को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है।

दूसरी घटना में करनाल रोड पर एक नाले में एक व्यक्ति का शव सुबह पाया गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि रात को नशे में यह व्यक्ति नाले में गिर गया था।


सर्दी के कारण इसकी मौत हो गई। थाना सिविल लाइन प्रभारी बीरभान ने बताया कि शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। संभावना है कि यह व्यक्ति नशे में नाले में गिर गया होगा, अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed