फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   real brother, kithal,haryana

दो सगे भाईयों पर डंडे चाकू से हमला, दोनों घायल

Sat, 02 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कैथल।
अमर उजाला ब्यूरो कैथल। Updated Sat, 02 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
कैथल। संगतपुरा गांव के पास दो भाईयों पर हवाई फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। जमीन के सिलसिले में कोर्ट से गांव लौट रहे पंजाब के दो सगे भाईयों पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। यहां तक कि आरोपियों ने हवाई फायर भी किए। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। घायलों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 पटियाला जिले के मोलवी वाला गांव निवासी अंग्रेज सिंह ने संगतपुरा चौकी में दी शिकायत में बताया कि उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीनी विवाद के सिलसिले में वह और उसका भाई साहब सिंह पानीपत कोर्ट में गए थे। जब वे वापस लौट रहे थे तो अचानक कार में सवार होकर आ रहे पांच-छह बदमाशों ने उनपर डंडों और चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने कुछ हवाई फायर भी किए। हमले में दोनों भाई घायल हो गए। एएसआई रामकुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed