फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   property delear, sucied, police, postmartem, kaithal

लेन-देन के तनाव में प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या

Thu, 01 Dec 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 01 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
property delear, sucied, police, postmartem, kaithal
प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर एवं फाइनेंस का काम करने वाले व्यक्ति ने अपने रेलवे गेट स्थित कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लेन-देन के कारण उसने यह कदम उठाने की बात कही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर रेलवे गेट के नजदीक खरादिया मोहल्ले में प्रॉपर्टी व फाइनेंस का काम करने वाले गांव मटौर निवासी प्रदीप कुमार ने तनाव के चलते अपने कार्यालय में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्रदीप ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए कई लोगों को जिम्मेदार भी ठहराया। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने कई लोगों से पैसे लेने थे और कुछ के देने भी थे। जिनसे उसे पैसे लेने थे, वह पैसे देने में आनाकानी कर रहे थे और जिसके उसे पैसे देने थे, वे लोग उस पर पैसों के लिए दबाव डाल रहे थे। इससे परेशान होकर ही वह मौत को गले लगा रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट व शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पूर्व सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर उसके शव को फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन


सिटी एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में 5-6 लोगों के नाम लिखे हुए हैं, उनके खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बेटियों को अकेला छोड़ गया प्रदीप
प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप की पत्नी की करीब दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसकी तीन बेटियां है। प्रदीप के चले जाने के बाद तीन बेटियों के सिर से पिता का साया भी उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed