फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   parents do not taken surender guang dead body

परिजनों ने नहीं लिया सुरेंद्र ग्योंग का शव..

Mon, 10 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Mon, 10 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस एनकाउंटर में मारे गए ग्योंग गैंग के सरगना सुरेंद्र ग्योंग के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर परिजन और गांव वासी देर सांय गांव ग्योंग में पहुंचे। गांव में एक पंचायत का आयोजन एनकाउंटर को हत्या करार देते हुए सीबीआई से जांच करवाने की मांग की। साथ ही विधायक रणदीप सुरजेवाला पर सुरेंद्र ग्योंग की हत्या करवाने का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की भी मांग की और कहा कि जब तक फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम पोस्टमार्टम नहीं करेगी, तब तक शव नहीं उठाएंगे। सुरेंद्र ग्योंग के पिता के आने के बाद जो भी सामूहिक निर्णय होगा, गांव वासी उसी अनुसार अगला कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

रविवार सांय ग्रामीण धर्मपाल, रामभगत पंच, वकील, शीशपाल वाल्मीकि, लाभ सिंह, सतबीर भगत, साधु राम, धर्मपाल शर्मा, डा. नंदा राम ने बताया कि सुरेंद्र को 10 मीटर दूरी से शूट किया गया। इतनी दूरी से उसे आसानी से पकड़ा जा सकता था, लेकिन पुलिस ने पकड़ने की बजाए विधायक रणदीप सुरजेवाला के इशारे पर उसकी हत्या की है। वे असंध थाने में शिकायत देकर विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ के लड़के बलजिंद्र और कर्मबीर ने बताया कि सुरेंद्र ने विधायक का कभी थोड़ा-सा भी नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्हें बार-बार सूचना मिल रही थी कि विधायक कमिश्नर और एसपी के साथ बैठक करता है। उन्हें तो अब पता चला कि ऐसा सुरेंद्र की हत्या करवाने के लिए किया जा रहा है। यदि शव का पोस्टमार्टम फोरेंसिक टीम से और मामले की जांच सीबीआई से करवाए जाने और विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करते हैं। इन मांगों को लेकर वे सामूहिक तौर पर आंदोलन का निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र ग्योंग के पिता एवं गांव के सरपंच असंध थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत देने गए हुए हैं। उनके लौटने पर अगला फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में बना रहा चर्चा का विषय, रिश्तेदार व आस-पास के लोग पहुंच रहे हैं सुरेंद्र ग्योंग के घर:-
रविवार को दिन भर गांव ग्योंग सहित जिले भर में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। लोग मामले में जानकारी लेते नजर आए। वहीं सुरेंद्र ग्योंग के घर उसके रिश्तेदार सहित आस-पास से लोग पहुंच रहे हैं। गांव के लोग भी शोक प्रकट करने के लिए घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed