{"_id":"6672aecfa2b2e1454f06f576","slug":"newly-wed-woman-died-in-firing-by-relatives-in-kaithal-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: प्रेम विवाह से नाखुश युवती के परिजनों ने घर में घुसकर की फायरिंग, नवविवाहिता की मौत, सास-ननद घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal: प्रेम विवाह से नाखुश युवती के परिजनों ने घर में घुसकर की फायरिंग, नवविवाहिता की मौत, सास-ननद घायल
Wed, 19 Jun 2024 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:42 PM IST
सार
गांव क्योड़क निवासी युवती कोमल ने इसी साल फरवरी में नानकपुरी कॉलोनी निवासी युवक अनिल के साथ प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन इस प्रेम विवाह से नाखुश थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के परिजनों ने घर में घुसकर फायरिंग की। गोली लगने से नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी सास और ननद गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, गांव क्योड़क निवासी युवती कोमल ने इसी साल फरवरी में नानकपुरी कॉलोनी निवासी युवक अनिल के साथ प्रेम विवाह किया था। युवती के परिजन इस प्रेम विवाह से नाखुश थे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार युवकों ने नवविवाहिता कोमल के घर में घुसकर कई राउंड फायर किए। गोली लगने से 22 साल की कोमल की मौत हो गई। जबकि उसकी ननद अंजलि और सास कांता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद डीएसपी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेसिंग टीम ने अपने तथ्य जुटाने शुरू किए।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। जबकि घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।