फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   murder, police, people, two parties , kaithal

पंचायत चुनाव की रंजिश में खूनी संघर्ष

Thu, 06 Apr 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
ब्यूरो कैथ्ाल Updated Thu, 06 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
murder, police, people, two parties , kaithal
घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 कलासर गांव में पंचायती चुनाव की रंजिश बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। घटना के दौरान हमलावरों ने कथित तौर पर हवाई फायर भी किया। किठाना चौकी पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान पर 17 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मौके पर डीएसपी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कलासर गांव के रोशन लाल उर्फ मिड्डा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2016 में हुए पंचायती चुनाव के दौरान जब उसकी पत्नी सोनिया व बेटी रेखा वोट डालने के बाद वापस आ रही थी तो राजू व बचना ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद उनकी कहासुनी हुई थी। लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। दो-तीन दिन पहले जब वह गली से गुजर रहे थे तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, लेकिन वे बिना कुछ कहे घर लौट आये। बुधवार को जब उनके चाचा शमशेर सिंह खेतों में बरसीम काट रहे थे तो राजू, साहिल, मोहित सहित अन्य लोगों ने लाठी, गंड़ासी, डंडों व अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। उसने बताया कि  जब वे अपने चाचा को बचाने के लिए परिवार के अन्य लोगों के साथ गया तो आरोपियों ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। यहां तक की हवाई फायर भी किया। बाद में आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हमले में उसके चाचा शमशेर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


यह लोग हुए घायल
घटना में श्याम लाल, परवाना, राजा राम, राजबीर, रोशन उर्फ मिड्डा व बढ़सिकरी गांव निवासी सूरजमल घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां परवाना व सूरजमल की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की हत्या की गई है, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। पुलिस ने घायल रोशन लाल की शिकायत पर राजू, साहिल, मोहित सहित 17 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
बलवान सिंह, चौकी इंचार्ज, किठाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed