{"_id":"58f116584f1c1b9106cf63b8","slug":"mohter-two-doughter-hang-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने दो बेटियों को फंदा लगा खुद भी लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने दो बेटियों को फंदा लगा खुद भी लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव बरसाना में एक मां ने अपनी दो मासूम बच्चियों के गले में रस्सी बांधकर खूंटी से टांग दिया। इसके बाद खुद के गले में चुन्नी का फंदा लगाकर पंखे से लटक गई। वजन अधिक होने से एक बच्ची नीचे आ गई, जिससे उसकी जान बच गई, जबकि दूसरी बेटी ऊपर लटक गई, जिससे उसकी जान चली गई। बच्ची की चीख सुनकर जब तक परिजन कमरे में पहुंचते तब तक महिला की भी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद डीएसपी सतीश गौतम भी पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार कविता (25) पत्नी विक्रम सिंह निवासी बरसाना ने दोपहर करीब दो बजे अपनी दो बेटियों निधि (4) और मांसू (2) के गले में चुन्नी का फंदा बनाकर खूंटी से लटका दिया। बड़ी बेटी निधि का वजन अधिक होने के कारण वह एक तरफ झुक गई। इससे छोटी बेटी मांसू के गले पर एकदम खींच पड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने खुद पंखे से लटककर जान दे दी। घरवाले और पड़ोसियों का कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। महिला का पति विक्रम मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। परिवार वालों के अनुसार जिस समय घटना हुई विक्रम गेहूं की कटाई करने गया था।
बताते हैं कि विक्रम परिवार में सबसे छोटा है। उससे बड़े दो भाई हैं। विक्रम के बड़े भाई संजय ने बताया कि विक्रम का कमरा ऊपर है। घटना के समय वह घर पर था। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर संजय भाई के कमरे की ओर दौड़ा। लेकिन महिला ने अंदर से कुंडा लगा रखा था। किसी तरह दरवाजा खोलकर जब संजय अंदर पहुंचा तो केवल बड़ी भतीजी जिंदा थी। छोटी भतीजी और भाभी की मौत हो चुकी है। संजय ने बताया कि भाभी रोजाना दोपहर का खाना खाकर अपने कमरे में बच्चों के साथ सोने चली जाती थी। आज भी ऐसा ही हुआ। भाभी ने ऐसा कदम क्यों उठाया उसकी समझ से परे है।
विज्ञापन
महिला के परिजन अपलानी थाना असंध भी मौके पर पहुंच चुके थे। गांव बरसाना के लोग भी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे थे। डीएसपी सतीश गौतम ने छोटी बच्ची निधि से प्यार से पूछा तो वह गले की ओर इशारा कर रही थी। डीएसपी ने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।