{"_id":"585042524f1c1bc37b6498b6","slug":"meat-truck-people-police-driver-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस से भरा ट्रक की सूचना पाकर भडक़े लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस से भरा ट्रक की सूचना पाकर भडक़े लोग
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक को पकडकर पूछताछ करते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर रात्रि मांस से भरे ट्रक की सूचना पाकर लोग भड़क उठे। करनाल बाईपास रोड पर जमकर हंगामा किया। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जींद रोड तितरम मोड़ की ओर से एक ट्रक देर रात्रि मांस व हड्डियों से भरा हुआ आ रहा था। तितरम मोड़ के पास में कुछ युवाओं के पास से जब ट्रक निकला तो उससे गंदी बदबू आई। युवाओं ने ट्रक में मांस होने की आशंका जताई और ट्रक का पीछा किया। उन्होंने ट्रक के पीछे जाकर ट्रक का रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन ड्राईवर ने ट्रक नहीं रोका। युवाओं ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस की वीटी होने के बाद जब ट्रक शहर के अंदर प्रवेश किया तो करनाल रोड बाईपास के नजदीक युवाओं व पुलिस ने ट्रक को रोक लिया।
मौके से ट्रक ड्राईवर व एक व्यक्ति फरार हो गए। ट्रक में मांस की सूचना मिलते हुए लोगों ने करनाल रोड बाईपास पर पहुंचकर खूब हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया था।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक का कब्जे में ले लिया है। जहां से ट्रक आया है वहां से पता किया जा रहा है। अगर कुछ भी गलत मिलता है तो पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
गोरक्षा दल के अध्यक्ष मेवा सिंह ने बताया कि हड्डी रोडा में ट्रक से हड्डी पहले भी ले जाई जाती है। पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि ट्रक कहां और किस लिए जा रहा था। ट्रक हड्डियों से भरा हुआ है।