फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   meat, truck, people, police, driver, kaithal

मांस से भरा ट्रक की सूचना पाकर भडक़े लोग

Wed, 14 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 14 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
meat, truck, people, police, driver, kaithal
ट्रक चालक को पकडकर पूछताछ करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंगलवार देर रात्रि मांस से भरे ट्रक की सूचना पाकर लोग भड़क उठे। करनाल बाईपास रोड पर जमकर हंगामा किया। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक का कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जींद रोड तितरम मोड़ की ओर से एक ट्रक देर रात्रि मांस व हड्डियों से भरा हुआ आ रहा था। तितरम मोड़ के पास में कुछ युवाओं के पास से जब ट्रक निकला तो उससे गंदी बदबू आई। युवाओं ने ट्रक में मांस होने की आशंका जताई और ट्रक का पीछा किया। उन्होंने ट्रक के पीछे जाकर ट्रक का रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन ड्राईवर ने ट्रक नहीं रोका। युवाओं ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस की वीटी होने के बाद जब ट्रक शहर के अंदर प्रवेश किया तो करनाल रोड बाईपास के नजदीक युवाओं व पुलिस ने ट्रक को रोक लिया।
विज्ञापन


मौके से ट्रक ड्राईवर व एक व्यक्ति फरार हो गए। ट्रक में मांस की सूचना मिलते हुए लोगों ने करनाल रोड बाईपास पर पहुंचकर खूब हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक का कब्जे में ले लिया है। जहां से ट्रक आया है वहां से पता किया जा रहा है। अगर कुछ भी गलत मिलता है तो पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।


गोरक्षा दल के अध्यक्ष मेवा सिंह ने बताया कि हड्डी रोडा में ट्रक से हड्डी पहले भी ले जाई जाती है। पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि ट्रक कहां और किस लिए जा रहा था। ट्रक हड्डियों से भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed