फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman commits suicide by hanging herself in Kaithal

Kaithal: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मृतका के पति व सास को हिरासत में लिया

Sat, 13 May 2023 01:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 May 2023 01:44 PM IST
सार

कैथल में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मृतका के पति व सास को हिरासत में लिया है। करीब एक साल पहले मिनाक्षी की उसके ससुराल में अनबन रहने कारण मिनाक्षी अपने घर आ गई थी।

विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself in Kaithal
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैथल में गांव मटौर में विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति व सास को हिरासत में लिया है। महिला ने वीरवार को आत्महत्या की थी। मायके वालों ने सास व पति पर तंग करने, मारपीट व ताने मारने का आरोप लगाया था। उचाना कलां जिला जींद निवासी रामफल की शिकायत अनुसार उसकी लडक़ी मिनाक्षी की शादी करीब 5-6 साल पहले गांव बीहड़ गढ़वाल जिला सोनीपत में हुई थी।

विज्ञापन


ससुराल में थी अनबन
करीब एक साल पहले मिनाक्षी की उसके ससुराल में अनबन रहने कारण मिनाक्षी अपने घर आ गई थी। उसके बाद करीब 10 महीने पहले मिनाक्षी अपनी मर्जी से मटौर निवासी इंतवारी के साथ बतौर पति-पत्नी गांव मटौर में रहने लगे। वीरवार को सुबह करीब आठ बजे मिनाक्षी ने अपने छोटे भाई कुलदीप के पास फोन किया कि उसे उसका पति इंतवारी व उसकी मां प्रकाशो शुरू से ही तंग करते हैं, मारपीट करते हैं और ताने मारते है कि घर से कुछ नहीं लेके आई।
विज्ञापन


शाम को उन्हें सूचना मिली कि मिनाक्षी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वे परिवार के सदस्यों के साथ मटौर गए तो देखा कि मिनाक्षी मृत थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मिनाक्षी ने इंतवारी व उसकी मां से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। एसआई गुरदेव सिंह मामले में आगामी कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed