फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Manish Mittal, Murder, Crime, Police, Kiathal, Haryana

मनीष मित्तल के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले भाजपा नेता

Fri, 27 May 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Manish Mittal, Murder, Crime, Police, Kiathal, Haryana
क्राइम - फोटो : ब्यूरो
कैथल। पिछले साल आढ़ती को लूटने से बचाने के लिए लुटेरे की गोली का शिकार हुए मनीष मित्तल के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हरियाणा का एक प्रतिनिधि मंडल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग की अध्यक्षता में कैथल पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से मिला और मिलकर जनता की भावनाओं से उन्हें अवगत करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्व. मुनीश मित्तल के हत्यारे अभी भी सरेआम घूम रहे हैं जबकि हत्या को एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। उन्होेंने मांग की है कि मुनीष मित्तल ने व्यापारी को लुटने से बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी इसलिए उसे बहादुरी पुरस्कार दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


एनजीओ प्रकोष्ठ ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले में गहनता से दोबारा जांच करवाते हुए अपराधियों को तुरंत पकड़ने और मुनीष मित्तल के परिवार वालों को न्याय देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथल पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस हत्याकांड की पूरी गहनता से जांच करवाते हुए जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा स्व. मुनीश मित्तल का नाम बहादुरी पुरस्कार के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed