फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Kaithal: Atal Seva Kendra operator shot in Shakti Nagar

Kaithal: लूट के लिए पहुंचे नकाबपोश ने अटल सेवा केंद्र संचालक को मारी गोली, पीजीआई रेफर

Mon, 29 Jan 2024 08:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 08:00 PM IST
सार

बाहर इंतजार कर रहे एक अन्य बाइक सवार के साथ आरोपी फरार हो गया। शहर से लगे शक्तिनगर गांव में सोमवार की शाम वारदात हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Kaithal: Atal Seva Kendra operator shot in Shakti Nagar
घायल अस्पताल में भर्ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल शहर से लगे एक चंदाना रोड पर शक्ति नगर गांव में लूट के इरादे से आए एक अज्ञात नकाबपोश बदमाश ने अटल सेवा केंद्र संचालक को गोली मार दी। गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, शक्ति नगर निवासी राकेश-38 शहर से लगे गांव शक्ति नगर में ही अटल सेवा केंद्र संचालक है। सोमवार की शाम करीब छह बजे वह अपने केंद्र में ही बैठकर कार्य कर रहा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति नकाब डाले केंद्र पर पहुंचा, जबकि उसका एक अन्य साथी बाहर बाइक पर बैठा इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


दुकान में घुसने के बाद नकाबपोश ने राकेश से रुपयों की मांग की और मना करने पर कट्टे से उस पर फायर कर दिया। इसके बाद नकाबपोश अपने साथी की बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। आरोपी की ओर से चलाई गई गोली राकेश के मुंह पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही शहर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शहर थाना पुलिस के साथ सीआईए के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। घायल को पहले जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर उसकी घायल अवस्था को देख पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। शहर थाना सिटी एसएचओ वीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अभी पीड़ित के बयान भी दर्ज नहीं हो सके हैं।

काफी कुछ बताना चाह रहा था राकेश पर बोल नहीं सका
गोली लगने के बाद राकेश ने अस्पताल में आए परिजनों को बताया कि नकाब पहने हुआ एक युवक ने उससे रुपये मांगे, लेकिन रुपये नहीं दिए तो जेब से कट्टा निकालकर उस पर गोली चला दी। रामकरण ने बताया कि राकेश घटना के बाद काफी कुछ बताना चाह रहा था, लेकिन मुंह में गोली लगने के कारण वह बोल नहीं पाया। बाद में चिकित्सकों की तरफ से दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।

बैंक मित्र होने के चलते ही बदमाश करना चाहते थे लूट
शहर से लगे शक्ति नगर में अटल सेवा केंद्र चलाने के साथ 38 वर्षीय राकेश पिछले 10 साल से एसबीआई का बैंक मित्र भी है। ऐसे में बैंक मित्र होने के चलते ही बदमाश उससे लूट करना चाहते थे, लेकिन बदमाश लूट नहीं कर सके तो कट्टे से गोली चला दी। घटना के बाद से शक्ति नगर क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है।


पीड़ित राकेश के परिजनों के अनुसार, राकेश का किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं है। इसके बावजूद उसके साथ ऐसी घटना हुई है। राकेश के पिता रामकरण ने बताया कि वह दमकल विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं और अक्सर सुबह और शाम के समय बेटे के अटल सेवा केंद्र में भी रहते हैं, परंतु जिस समय राकेश के साथ यह घटना हुई, उस समय वे किसी काम से बाजार में गए थे। रामकरण ने बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। राकेश उनका बड़ा बेटा है और करीब 12 साल से शक्ति नगर में ही अटल सेवा केंद्र चला रहा है। बताया कि राकेश विवाहित है, जबकि उसका दूसरा बेटा व बेटी शादीशुदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed