फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   illigal, rilation,husband,murder

अवैध संबंधों के कारण पति की हत्या करने वाली पत्नी और प्रेमी काबू

Fri, 09 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Fri, 09 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के चलते करीब 12 वर्ष पहले प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या व शव खुर्दबुर्द करने के मामले कलायत पुलिस ने मृतक की पत्नी, प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वारदात में शामिल महिला का कथित प्रेमी भी वीरवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि थाना कलायत क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर 26 नवंबर को मामला दर्ज किया गया। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि करीब 12 वर्ष पहले उसके पिता की गैर-हाजिरी में एक व्यक्ति उनके घर एक आता था। कई बार दंपत्ति में कई बार झगड़ा होता तो भाई-बहन रो पीटकर रह जाते। वर्ष 2005 में वह एक अन्य जिला के ईंट भट्ठे पर मजदूरी के लिए चला गया था। जहां उसे फोन पर जानकारी मिली कि उसके पिता का देहांत हो गया है। उसी दिन जब वह अपने घर पहुंचा तो उसके पिता का दाह-संस्कार किया जा चुका था। उसकी मां ने बताया कि तुम्हारे पिता ने फांसी लगाकर जीवन लील समाप्त कर ली। परंतु अकेले में उसकी छोटी बहन ने बताया कि पिता को मां व उसके पास आने वाले व्यक्ति ने उसके साथियों ने चोटें मारी थी। जिस बारे गांव में चर्चा थी कि संस्कार से पहले शव के सिर से खून बह रहा था। सिर पर चोटों के निशान थे। उसके बाद भी उस घर में महिला के कथित प्रेमी का निरंतर आना-जाना बना रहा। अगले वर्ष 2006 में उसकी मां और व्यक्ति बगैर किसी को बताए घर से कहीं चले गए। अब कुछ दिन पहले ही दोनों अपने-अपने घर वापिस आ गए तो शिकायतकर्ता के पूछने पर महिला ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हो रहे झगड़े कारण उन्होंने षड़यंत्र तहत सिर पर गंडासी से हमला कर उसके पिता की हत्या कर दी थी। योजना बनाकर उन्होंने शव को फांसी पर लटका दिया। महिला ने योजना के तहत शोर मचाकर करके आसपास के लोगों को एकत्रित किया कि उसके पति ने फांसी लगा ली। उनके दबाव के चलते शव का आनन-फानन में दाह संस्कार कर दिया गया था। थाना प्रबंधक कलायत इंस्पेक्टर महाबीर सिंह द्वारा जांच करते हुए आरोपी महिला बाला देवी व उसके कथित प्रेमी अजीत सिंह को धारा 302, 201, 120बी,34 तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दी गई। जबकि दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed