फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hindi story, crime News, ATM, kaithal

खून बिखरा, चोरी के इरादे से तोडफ़ोड़ की आशंका

Mon, 21 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल Updated Mon, 21 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime News, ATM, kaithal
वारदात - फोटो : buerue
करनाल रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में तोडफ़ोड़ की गई। हांलाकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह तोडफ़ोड़ किस इरादे से की गई। यहां बिखरा हुआ खून एवं टूटा हुए शीशा बड़ी वारदात के प्रयास की ओर ईशारा कर रहा है। लेकिन रविवार का दिन होने के कारण ना तो बैंक कर्मचारी और ना ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस एटीएम पर गार्ड तैनात नहीं है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार करनाल रोड पर लघु सचिवालय से कुछ पहले ही एक्सिस बैंक के एटीएम का शीशा सुबह टूटा हुआ पाया गया। एटीएम के अंदर शीशा बिखरा हुआ था और खून भी बिखरा हुआ है। एटीएम मशीन पर भी खून के निशान लगे हुए हैं। इस मशीन पर कोई गार्ड भी तैनात नहीं हैं। जिस कारण दिन भर बैंक प्रबंधन को भी सूचना नहीं मिल पाई। वहीं पुलिस भी रविवार सांय तक इस वारदात से अनजान है। यह स्थिति तब है, जब इसी एटीएम से कुछ दूरी पर स्थित एक एटीएम को लूटेरे गार्ड को बंधक बनाकर उखाड़ कर ही ले गए थे। आशंका जताई जा रही है कि चोरी की आशंका से ही यह तोडफ़ोड़ की गई है।
विज्ञापन


एक्सिस बैंक के कर्मचारी सुनील कुमार ने बताया कि रविवार देर सांय इस बारे में पता चला है। मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक गोयत ने कहा कि अभी तक इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नही आई है। शिकायत मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम ही उखाड़ ले गए थे चोर:-इस एरिया में एटीएम तोडने की यह पहली घटना नही है। इससे पहले भी लघु सचिवालय के सामने से एक एटीएम को तीन बार तोड़ा जा चुका है। वर्ष 2015 में कुछ अज्ञात बदमाश गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम मशीन ही उखाड़ कर ले गए थे। अभी तक एटीएम मशीन का कुछ पता नहीं चला पाया है। अब लघु सचिवालय के पास ही दूसरे एटीएम का शीशा टूटना शहर में एटीएम मशीनों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed