फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   gangester, surendra gyong, 13 suporter arrest, kaithal

सुरेन्द्र ग्योंग गैंग का 13वां गुर्गा काबू

Fri, 04 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Fri, 04 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
gangester, surendra gyong, 13 suporter arrest, kaithal
बच्चे को बेड़ियों से बांधा - फोटो : डेमो फोटो
 सीआईए-2 पुलिस ने गैंगेस्टर सुरेंद्र ग्योंग से जुड़े 13वें आरोपी को काबू कर लिया है। सुरेंद्र ग्योंग द्वारा डॉक्टर से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस प्रदेश भर में छापेमारी कर रही है। ग्योग की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी सहित कई टीमें गठित की गई है। काबू किया गया युवक कलायत के गांव मटौर निवासी अमित है। वह ग्योंग के साथ मिलकर फिरौती की योजना बनाता था। गुड़गांव के कौशल गैंग से भी उसका संबंध बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कैथल में 25 अगस्त को आंखों के अस्पताल के संचालक डॉक्टर से सुरेंद्र ग्योंग द्वारा 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर ग्योंग सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। 31 अगस्त को सीआईए- टू  पुलिस टीम की सुरेंद्र ग्योंग के गुर्गों के साथ प्यौदा गेट पर मुठभेड़ हुई। जिसमें रोहतक के कबुलपुर गांव निवासी नवीन को काबू किया गया था। पीआरओ रोशन लाल खटकड़ ने बताया इस मामले में अभी तक कुल 13 आरोपी काबू कर लिए गए हैं। इससे पहले 12 आरोपियों में रणबीर, बलविंद्र ग्योंग, विरेन्द्र ग्योंग, संदीप उर्फ लालू निवासी जींद, मनीष, गुरदीप, अंकित निवासी निसिंग, हरिओम, विक्रम, राजीव, नवीन, सोनू को गिरफ्तार किया जा चुका है।   
विज्ञापन


सीआईए-2 इंचार्ज इंस्पेक्टर विमल कुमार ने बताया कि सुरेंद्र ग्योंग सहित अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है। जो ग्योंग व उसके साथियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मटौर निवासी अमित कुमार इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 13वां आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed