{"_id":"63888100a42e3b2b5e285b03","slug":"firing-on-man-in-cheeka-of-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal Crime: चीका में सड़क ठेकेदार पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, गंभीर हालत में पटियाला रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal Crime: चीका में सड़क ठेकेदार पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग, गंभीर हालत में पटियाला रेफर
Thu, 01 Dec 2022 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 01 Dec 2022 03:55 PM IST
सार
23 वर्षीय हरदीप सुबह साढ़े 11 बजे गांव बलबेहड़ा से कैथल की तरफ आ रहा था। चीका के नजदीक पहुंचते ही कुछ अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। घायल युवक को पहले गुहला अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
चीका में कैथल रोड पर एक बंद पेट्रोल पंप के पास सड़क ठेकेदार पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से बलबेहड़ा निवासी हरदीप शर्मा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दो गोलियां चलाई गई। एक गोली युवक की पीठ में लगी है। एक गोली सिर के नजदीक से निकल गई है। सिर में छर्रा लगा हुआ। घायल को पटियाला रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है।
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय हरदीप सुबह साढ़े 11 बजे गांव बलबेहड़ा से कैथल की तरफ आ रहा था। चीका के नजदीक पहुंचते ही कुछ अज्ञात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। घायल युवक को पहले गुहला अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके बाद युवक को पटियाला रेफर किया। पुलिस अभी आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि सीआईए की टीम मौका स्थल पर पहुंच गई है। आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। आरोपियों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा।