फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Firing on father and son sitting at shop of goldsmith in Kaithal

Kaithal: सुनार की दुकान पर बैठे पिता-पुत्र पर फायरिंग, बेटे के पेट में लगी दो गोली, पिता के गले में छर्रे

Tue, 02 May 2023 08:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राजौंद, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौंद, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 08:22 PM IST
सार

हमला लूट के इरादे से किए जाने की आशंका है। बेटे को पेट में दो गोली लगी है वहीं पिता के गले में छर्रे लगे हैं। दोनों को पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Firing on father and son sitting at shop of goldsmith in Kaithal
अस्पताल में उपचाराधीन घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाण के कैथल के राजौंद में सुनार की दुकान पर बैठे पिता-पुत्र पर मंगलवार सायं बाइक पर आए दो युवकों ने लूट के इरादे से फायरिंग कर दी। विरोध करने पर दोनों को गोली मार कर हमलावर फरार हो गए। बेटे के पेट में गोली लगी हैं तो पिता के गले में गोली के छर्रे लगे हैं। दोनों को जिला अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में पहुंचें राजौंद निवासी कुलदीप ने बताया कि उनके चाचा राजकुमार (60) ने राजौंद में दादा खेड़ा के निकट सुनार की दुकान की हुई है। मंगलवार सायं वह उसके चचेरे भाई सोनू (36) के साथ दुकान पर बैठे थे। इसी बीच सायं के समय बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और पिस्तौल दिखाते हुए आए बोले- थैले में सामान डालो।
विज्ञापन


उसका चचेरा भाई सोनू थैले में सामान डालने लगा। इसी बीच चाचा राजकुमार ने शोर मचा दिया। यह देख दोनों युवकों ने चाचा व उसके चचेरे भाई पर फायरिंग कर दी। इसमें चाचा के गले में गोली का छर्रा लगा व सोनू के पेट में दो गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली उसके पेट के साइड से निकल गई। दूसरी उसके पेट में लगी है। वहीं शोर सुनकर बाइक सवार पूंडरी रोड की ओर फरार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में ले जाया गया। जहां से दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है।


एसएचओ राजौंद बीरभान ने कहा कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर थाना से पुलिस टीम सहित सीआईए की टीमें पहुंची हैं। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है कि वारदात लूट के इरादे से अंजाम दी है या कोई ओर कारण है। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा, फिलहाल वे मौके पर आस-पास के लोगों से बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed