{"_id":"64797f380a7e8b77cf067fce","slug":"electricity-theft-case-increase-in-urban-areas-of-kaithal-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी: कैथल में शहरी क्षेत्र के लोग नहीं हैं पीछे, निगम ने एक माह में वसूला 21 लाख 19 हजार का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजली चोरी: कैथल में शहरी क्षेत्र के लोग नहीं हैं पीछे, निगम ने एक माह में वसूला 21 लाख 19 हजार का जुर्माना
Fri, 02 Jun 2023 11:03 AM IST
नवीन दलाल
कमल बहल, कैथल (हरियाणा)
कमल बहल, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:03 AM IST
सार
कैथल शहर में बिजली निगम ने चोरी पकडकऱ 21.19 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हैं। वहीं जिले की अन्य सब डिविजनों में महज 18.96 लाख रुपये का ही जुर्माना लगाया है। निगम के आंकड़ों के तहत मई महीने में 101 कनेक्शनों में चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कैथल बिजली निगम की तरफ से गर्मी के मौसम में बिजली चोरी रोकने के काफी प्रयास किए जाते हैं। बावजूद इसके लोगों की तरफ से चोरी करनी नहीं छोड़ी जाती है। वहीं, बिजली चोरी करने में शहरी क्षेत्र के लोग भी पीछे नहीं है। निगम के तमाम प्रयासों के बावजूद शहर में एक महीने में 107 कनेक्शनों में चोरी मिली है। इसमें बिजली निगम ने एक माह में 21 लाख 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। इस बार जून महीने में मौसम अधिक गर्मा न होकर कूल है। फिर भी लोग चोरी करने से नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन
शहर में इस सब डिविजन अनुसार यह है चोरी का आंकड़ा
सब डिविजन चोरी पकड़ी जुर्माना लगाया
सिटी वन 31 4.26 लाख रुपये
सिटी टू 34 3.45 लाख रुपये
सब डि. वन 22 10.50 लाख रुपये
सब डि. टू 20 2.98 लाख रुपये
कुल 107 21.19 लाख रुपये
शहर के मुकाबले जिले की अन्य डिविजनों में महज 18 लाख लगाया जुर्माना
एक तरफ जहां अकेले कैथल शहर में बिजली निगम ने चोरी पकडकऱ 21.19 लाख रुपये का जुर्माना लगाया हैं। वहीं जिले की अन्य सब डिविजनों में महज 18.96 लाख रुपये का ही जुर्माना लगाया है। निगम के आंकड़ों के तहत मई महीने में 101 कनेक्शनों में चोरी पकड़ी गई है। इसमें 158 किलोवाट के लोड का 18.96 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
मीटर बाइपास से चोरी करने के आते हैं अधिक मामले
जिले में पिछले करीब तीन साल से मीटर बाइपास से चोरी करने के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वैसे तो सरकार की तरफ से म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत सभी घरों के कनेक्शन गली में खंबे लगवाकर शि$फ्ट करवाएं गए हैं। इस कारण ही मीटर बाइपास से चोरी लोगों की तरफ से अब अधिक की जाने लगी है।
विज्ञापन
निगम की तरफ से जुर्माना वसूला गया
उत्तर हरियाणा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता मुनीष कुमार ने बताया कि इस बार शहर में बिजली चोरी के मामले बढ़े हैं। इसके तहत मई माह में कुल 21.19 लाख रुपये का जुर्माना निगम की तरफ से वसूला गया है। बिजली निगम बिजली चोरी करने वालों पर लगातार कार्रवाई करेगा। लोगों से अपील है कि बिजली चोरी न करें और निगम का सहयोग करें।