फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drugs, Cime, Bus, police, Kaithal, Haryana

बस की तलाशी में 3 किलो चरस बरामद

Wed, 08 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Drugs, Cime, Bus, police, Kaithal, Haryana
ड्रग्स - फोटो : ब्यूरो
पूंडरी। फतेहाबाद में बस में हुए धमाके के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो कैथल डिपो की एक बस में 3 किलोग्राम चरस बरामद हुई। रोडवेज बस दिल्ली से चीका आ रही थी। बरामद चरस की कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी जा रही है। चरस को हरे बैग में बस के अंदर लावारिस हालत में रखा था।
विज्ञापन


पुलिस कर्मचारी जब चौकी प्रभारी रामभजन के नेतृत्व में बस की तलाशी ले रहे थे तो उन्हें बस की पिछली सीट के पास सामान रखने की जगह पर एक लावारिस बैग मिला और उस सीट पर कोई नहीं बैठा था। जब पुलिस ने बस की सवारियों से पूछताछ की तो किसी ने इस सामान की जिम्मेदारी नहीं ली। चौकी इंचार्ज रामभजन ने इस हरे बैग के बारे में बस के ड्राइवर सुखेदव व परिचालक विकास से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने भी इस बैग के बारे में अनभिज्ञता जताई, बाद में जब पुलिस ने इस बैग को खोला तो इस बैग में दो पोलीथीन मिले जिनमें करीब तीन किलो चरस बरामद हुई। इस चरस की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इससे पूर्व भी पूंडरी पुलिस ने 4 जून को भी 75 ग्राम स्मैक बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
 फतेहाबाद में बस विस्फोट की सूचना के बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। जिले भर में रोडवेज सहित निजी बसों की तलाशी लेकर पुलिस ने असामाजिक तत्वों की तलाश की। कलायत, गुहला-चीका, राजौंद, ढांड, सीवन सहित जिला मुख्यालय कैथल बस अड्डे पर भी पुलिस ने बसों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed