फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District manager and JE of PM housing scheme arrested taking bribe in Kaithal

Haryana: गरीब को लूट रहे थे अधिकारी...जेई और प्रबंधक ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, चाय की दुकान पर घूस लेते काबू

Mon, 31 Mar 2025 05:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 31 Mar 2025 05:01 PM IST
सार

हरियाणा के कैथल में पीएम आवास योजना के लाभार्थी से रिश्वत लेते प्रबंधक और जेई को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों घूसखोर अधिकारियों को पकड़ने के लिए टीम ने ट्रैप लगाया था। 

विज्ञापन
District manager and JE of PM housing scheme arrested taking bribe in Kaithal
एंटी करप्शन ब्यूरो टीम की हिरासत में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के नगर परिषद कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर के समय एंटी करप्शन ब्यूरो कैथल की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत सहित प्रबंधक व जेई को गिरफ्तार किया है। टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला प्रबंधक विशाल गुप्ता व जेई तरुण को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


इस मामले में आरोपियों ने एक लाभार्थी से उसकी दूसरी किस्त डलवाने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद शिकायत पर 25 हजार रुपये की रिश्वत देते हुए टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लाभार्थी ने एसीबी टीम को सूचना दी थी कि प्रबंधक और जेई लाभार्थियों से योजना के लाभ देने के लिए रुपये की मांग करते हैं। टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों को रिश्वत की रकम लेते हुए काबू कर लिया। इस बात की भनक अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को लगी तो नगर परिषद कार्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




एसीबी कैथल के इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कैथल के अर्जुन नगर निवासी गुरचरण सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी है। उसके मकान की 50 हजार रुपये की पहली किस्त तो मिल गई। अब करीब डेढ़ लाख की दूसरी किस्त मिलनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस किस्त के दिलाने के नाम पर योजना के जिला प्रबंधक विशाल गुप्ता व जेई तरुण ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके बाद उसने कहा कि वह एकमुश्त में यह रिश्वत की राशि नहीं दे सकते। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि वे दो किस्तों में यह राशि लेंगे। 


इसके बाद टीम का गठन किया और शिकायतकर्ता 25 हजार रुपये लेकर रिश्वत देने के लिए गया। इसके बाद उसने आरोपियों को नगर परिषद कार्यालय के बाहर चाय की दुकान पर बुलाया। इस दौरान ही रिश्वत देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed