फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Disgusting act in Kaithal, accused kept girl in his trap and raped her for one and half years

कैथल में घिनौना काम: किशोरी को अपने जाल में फंसाकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा आरोपी, 12 लाख ऐंठे

Thu, 12 Oct 2023 03:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 12 Oct 2023 03:46 PM IST
सार

पुलिस को शिकायत दी कि बीते करीब डेढ़ साल पहले सौरव नाम के आरोपी युवक ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी उसे शहर के एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Disgusting act in Kaithal, accused kept girl in his trap and raped her for one and half years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कैथल में किशोरी को बहला-फुसलाकर एक आरोपी ने उसके साथ करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी उस पर दबाव बनाकर और जान से मारने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा और उससे 12 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जब किशोरी की मां को इसे बारे में पता चला तो उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जिले के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि बीते करीब डेढ़ साल पहले सौरव नाम के आरोपी युवक ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी उसे शहर के एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी उस पर दबाव बनाकर व धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


आरोपी ने तब से लेकर अब तक उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही लडक़ी को बहला-फुसलाकर उससे 12 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त लडक़ी की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed