फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

गो तस्करों ने पुलिस पर चलाईं गोलियां

Wed, 03 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Wed, 03 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
गो तस्कर मंगलवार रात पुलिस पार्टी और गोरक्षक दल के सदस्यों पर फायरिंग कर भाग गए। फायरिंग के दौरान एक गोली एसएचओ चीका की गाड़ी की विंड स्क्रीन पर लगी। गाड़ी में बैठे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। तस्कर अनाज मंडी से गायों को गाड़ी में लादने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार आधी रात को करीब दो बजे गोरक्षा दल चीका के प्रधान कृष्ण कुमार ने थाना चीका में फोन पर सूचना दी कि अनाज मंडी चीका में कुछ लोग शेड के नीचे गायों को इकट्ठा करके उन्हें कैंटर में लादने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


चीका थाना प्रभारी धर्मपाल रोहेड़ा पुलिस कर्मियों के साथ अनाज मंडी में पहुंच गए। मंडी के बाहर एक अन्य गाड़ी में इंतजार कर रहे गोरक्षा दल के सदस्य भी उनके साथ हो लिए। मंडी में इधर-उधर घूम रही गायों को रस्से बांध बांधकर शेड के नीचे ला रहे गो तस्करों ने जैसे ही मंडी में पुलिस की गाड़ी देखी तो उन्होंने गायों के रस्से छोड़े और भागकर पहले से ही स्टार्ट खड़े कैंटर में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले टक्कर फिर गोलियां
चीका थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी तस्करों के कैंटर के सामने लगाई तो वे तस्कर कैंटर को घुमाकर पिहोवा रोड की तरफ ले गए। पुलिस ने भी गाड़ी को कैंटर के आगे लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने पुलिस की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और कैंटर को पिहोवा की तरफ ले गए। पुलिस की गाड़ी ने तस्करों का पीछा नहीं छोड़ा तो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। एक गोली पुलिस की गाड़ी की विंड स्क्रीन पर भी लगी। गोरक्षा दल के प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि गो तस्कर घनी धुंध का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।

तस्करों के खिलाफ गोरक्षा दल के प्रधान कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तस्करों की पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
धर्मपाल रोहेड़ा, एसएचओ गुहला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed