फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-ktl

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिए गहने

Wed, 20 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Wed, 20 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
राजौंद अस्पताल में बेहोश मिलीं मां-बेटी को तीसरे दिन होश आया। दोनों पीजीआई में भर्ती थीं। इन्होंने अपने बयान में बताया कि उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया था। बेहोश होने पर उनके गहने लूट लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला बीरमती ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास वह सरकारी अस्पताल में अपने बेटी के साथ दवा लेने गई थी। इस दौरान अस्पताल में ही एक दो महिलाएं और एक किशोर बैठा था। दोनों महिलाएं उनसे बातें करनी लगीं।
विज्ञापन


इस दौरान किशोर कोल्ड ड्रिंक ले आया जिसको सबने लिया। इसके बाद वे दोनों मां-बेटी बेहोश हो गईं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादीशुदा बेटी के गले में सोने की चेन व दोनों के कानों में सोने की बालियां और कोके थे, जो गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि रोहतक से महिलाओं के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed