फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-kaithla

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 32 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 19 Nov 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Thu, 19 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 32 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिटी पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच सीआईए-2 को सौंप दी है। शहर पुलिस को दी शिकायत में एसबीआई रोड निवासी हरचरण सिंह ने बताया कि वह अनाज मंडी में आढ़त का काम करता है।
विज्ञापन


वर्ष, 2004 में वह अपने बेटे निखिल को विदेश भेजना चाहता था। आढ़त के काम में उसकी मुलाकात गुरजंट व कुलवंत सिंह से हुई। गुरजंट व कुलवंत सिंह से उन्होंने आढ़त के काम के ही पहले से 10 लाख रुपये लेने थे। गुरजंट सिंह व कुलवंत सिंह ने उसके बेटे को अमेरिकाभेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


गुरजंट व कुलवंत सिंह ने 10 लाख रुपये के अलावा साढ़े 22 लाख रुपये की और मांग रखी। अमेरिका भेजने के लिए उनमें 32 लाख 50 हजार रुपये में सौदा हुआ। गुरजंट व कुलवंत सिंह ने 10 हजार रुपये की मांग उसके बेटे के पासपोर्ट बनाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरचरण सिंह ने बताया कि उसने गुरजंट व कुलवंत सिंह को साढ़े 22 लाख रुपये की नकद राशि गुरजंट सिंह की पत्नी की मौजूदगी में दी थी। आरोपियों ने उससे पैसे लेने के बाद न तो विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है।

जांच अधिकारी सीआईए-2 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि अब तक उनके पास मामले की फाइनल नहीं आई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed