फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime-news-kaithal

बाबा शाह कलाम की दरगाह पर दान पात्र लूटने का प्रयास

Thu, 08 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Thu, 08 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
जवाहर पार्क में स्थित हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक बाबा शाह कमाल की दरगाह में दान पात्र को लूटने व तोड़फोड़ कर दीवारों पर अपशब्द लिखने पर पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर पुलिस इस मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शहर पुलिस को दी शिकायत में वक्फ बोर्ड हरियाणा स्टेट ऑफिसर अब्दुल जब्बार ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे कुछ लोगों ने दरगाह में दानपात्र लूटने प्रयास किया है। आरोपियों ने दरगाह में में तोड़फोड़ कर दीवारों पर अपशब्द लिखे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दरगाह पर सभी धर्मों के लोग आते हैं। लोगों की इस दरगाह से विशेष धार्मिक भावना जुड़ी है। पुलिस को शिकायत में बताया गया है कि न्यू करना रोड़ निवासी सुरेश कुमार, प्रताप गेट निवासी नरेश पुरी, अर्जुन नगर निवासी सतीश वर्मा, प्रताप गेट निवासी हरीश कुमार व कैथल निवासी बॉबी ने बाबा शाह कमाल की दरगाह में घुसकर वहां पर चढ़ने वाले चढ़ावे के दानपात्र को लूटने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर पार्क में बाबा शाह कमाल व शाह सिंकदर दरगाह पर जाकर तोड़फोड़ की। जिसके कारण लोगों की धार्मिक भावना को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि दरगाह की दीवारों पर अपशब्द भी लिखे गए हैं। शिकायत में बताया गया है कि यह पांच लोग गैर कानूनी तरीके से दरगाह का कब्जे में लेना चाहते हैं। जिन्होंने एक झूठा केस भी डाला हुआ है।

गद्दी को लेकर पहले भी हुआ है विवाद
पिछले साल बाबा शाह कमाल की दरगाह के गद्दीनशीन बाबा कुलवंत शाह के निधन के बाद यहां गद्दी को लेकर विवाद भी हो चुका है। कुछ लोग यहां बाबा कुलवंत शाह के बेटे को गद्दीनशीन बनाना चाहते थे, वहीं कई अन्य लोगों ने वक्फ बोर्ड को पत्र भेजकर यहां गद्दीनशीन बनाने की मांग थी। इसके बाद वक्फ बोर्ड ने दरगाह के देखरेख को अपने नियंत्रण में ले लिया था। लोगों ने एक बार इस फैसले का विरोध किया थो। लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों की एक कमेटी बना दी थी।

हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है दरगाह
बाबा शाह कमाल की दरगाह यहां हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक है। वीरवार को यहां शहर भर से श्रद्धालु उमड़ते हैं तथा पूजा अर्चना करते हैं। यहां दशकों से पीर पर दरगाह का देखरेख का कार्य हिंदू लोगों द्वारा किया जाता रहा है। हर साल लगने वाले सालाना उर्स मेले में सबसे पहले डेरा बाबा राजपरी से आई चादर चढ़ाई जाती है। किसी जमाने में बाबा राजपुरी एवं बाबा शाह कमाल की अच्छी यारी रही है।


पुलिस ने पांचों के खिलाफ दरगाह के दानपात्र लूटने, तोड़फोड़ का प्रयास करने व अपशब्द लिखने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पांचों आरोपियों में से सुरेश व नरेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 जोगिन्द्र सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed